भूमिका
हर किसी को अगुआ होना चाहिए इस भावार्थ में कि वह कुछ लोगों को प्रभावित करता है। उदाहरण के लिए, सभी माता-पिता को अपने बच्चों की अगुआई स्वयं करना चाहिए। इस पाठ्यक्रम में हम जिन सिद्धांतों का अध्ययन करते हैं, वे उन स्वाभाविक अगुआई के पदों पर बैठे व्यक्ति की सहायता करेंगे। जबकि, यह पाठ्यक्रम मुख्य रूप से उन स्वाभाविक पदों से परे अगुआई के सिद्धांतों पर केंद्रित है जिन्हें हर व्यक्ति को भरना चाहिए।