भूमिका
जॉन मैक्सवेल ने एक व्यवसायी से बात की, जिसकी कंपनी ने बन्द हो रहे होटलों को खरीदा और उन्हें फिर से खड़ा किया ताकि वे लाभ कमाना शुरू कर सकें। मैक्सवेल ने पूछा कि क्या कोई एक ऐसा काम है जो कंपनी हमेशा बन्द हो रहे होटलों को खरीदने पर करती है। व्यवसायी ने कहा, "हम हमेशा मैनेजर को निकाल देते हैं। हम यह देखने के लिए प्रतीक्षा नहीं करते कि वह एक अच्छा मैनेजर है या नहीं। हम पहले से ही जानते हैं कि वह एक अच्छा मैनेजर नहीं है क्योंकि होटल बन्द हो रहा है।"