Type at least 2 characters to search
No results found for ""
Courses
Lessons
navigate open
See all results →

Lesson

Playlist

मसीही आराधना का परिचय

मसीही आराधना का परिचय

Search Course

Type at least 3 characters to search

Search through all lessons and sections in this course

Searching...

No results found

No matches for ""

Try different keywords or check your spelling

results found

मसीही आराधना का परिचय

Lead Writer: Randall McElwain

Course Description

यह पाठ्यक्रम बताता है कि कैसे आराधना एक विश्वासी के जीवन के सभी पहलुओं को प्रभावित करती है और ऐसे सिद्धान्त प्रदान करती है जो आराधना के व्यक्तिगत और सामूहिक तरीकों का मार्गदर्शन करते हैं। 

What You'll Learn

आराधना को परिभाषित करना
परमेश्वर और आराधक
पुराना नियम में आराधना
नया नियम में आराधना
कलीसिया के इतिहास में आराधना
आराधना में संगीत
आराधना में पवित्रशास्त्र और प्रार्थना
आराधना की योजना बनाना और उसकी अगुआई करना
अन्य प्रश्न
आराधना की जीवनशैली

Course Objectives

हर पाठ पर पाठ्यक्रम के उद्देश्य दिए गए हैं।

Introduction

यह कोर्स आराधना के मूल सिद्धांतों से परिचित कराता है।

यदि आप समूह में अध्ययन कर रहे हैं, तो बारी-बारी से विषयवस्तु पढ़ें। आपको कक्षा में किसी भी विचार विमर्श के लिए समय-समय पर रुकना चाहिए। कक्षा अगुए के रूप में, आपकी ज़िम्मेदारी है कि विचार विमर्श अध्ययन की जा रही विषयवस्तु से भटक न जाए। प्रत्येक विचार विमर्श अवधि के लिए एक समय सीमा निर्धारित करना उपयोगी होता है।

विचार विमर्श के प्रश्न और कक्षा में होने वाली गतिविधियाँ तीर के निशान से चिह्नित हैं।

जब भी आप किसी प्रश्न पर पहुँचें, तो छात्रों को उत्तर पर विचार विमर्श करने दें। यह सुनिश्चित करने का प्रयास करें कि कक्षा के सभी छात्र विचार विमर्श में शामिल हों। यदि आवश्यक हो, तो आप छात्रों को नाम से बुला सकते हैं।

पूरे कोर्स में, कक्षा में गतिविधियाँ और कार्य होते हैं जिनमें विशिष्ट योग्यताओं को पूरा करने वाले भजन और कोरस ढूँढ़ना शामिल होता है। इन गतिविधियों का उद्देश्य आपको आपके द्वारा संचालित सभाओं के लिए आराधना गीत चुनने के लिए तैयार करना है।

यदि आपकी भाषा में छपी हुई भजन पुस्तकें उपलब्ध हैं, तो आप उनका उपयोग कर सकते हैं। वेबसाइट https://worshipleaderapp.com/ और मोबाइल ऐप "Worship Leader" कई अलग-अलग भाषाओं में मसीही गीत उपलब्ध कराते हैं। आप अन्य वेबसाइट्स भी देख सकते हैं जहाँ आपकी भाषा में लिखे गए आराधना गीत उपलब्ध हैं।

इस कोर्स में बहुत सारे बाइबल वचनों का उपयोग किया गया है। कक्षा में जिन अंशों को ज़ोर से पढ़ा जाना चाहिए, उन्हें भी तीर के निशान ► से दर्शाया गया है। कृपया छात्रों से पदों को खोजने और बारी-बारी से उन्हें समूह के सामने पढ़ने के लिए कहें।

प्रत्येक पाठ कार्य के साथ समाप्त होता है। कार्य अगले पाठ के समय से पहले पूरे करके रिपोर्ट कर देने चाहिए।

प्रत्येक पाठ के लिए एक परीक्षा होती है, जिसमें बाइबल वचनों को याद करना शामिल होता है। प्रत्येक कक्षा के अंत में, अगुआ छात्रों के साथ इन प्रश्नों की समीक्षा कर सकता है। अगला कक्षा सत्र इन प्रश्नों पर एक परीक्षा के साथ आरम्भ होना चाहिए। परीक्षाएँ कोर्स पुस्तिका, लिखित नोट्स, बाइबल या सहपाठियों की सहायता के बिना ही दी जानी चाहिए। परीक्षा की उत्तर कुंजी Shepherds Global Classroom से कक्षा प्रमुख द्वारा डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

पाठ 1 में, छात्रों को 30-दिन का एक प्रोजेक्ट दिया जाता है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर, प्रत्येक छात्र को एक पृष्ठ की रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी जिसमें प्रोजेक्ट से सीखी गई बातों का सारांश हो। छात्र अपनी प्रोजेक्ट पत्रिका जमा नहीं करेंगे।

यदि छात्र Shepherds Global Classroom से प्रमाणपत्र प्राप्त करना चाहता है, तो उसे कक्षा सत्रों में उपस्थित होकर कार्य को पूरा करना होगा। कोर्स के अंत में पूरे किए गए कार्य को रिकॉर्ड करने के लिए एक फॉर्म दिया जाता है।

Ready to Start Learning?

Choose a lesson from the sidebar, or jump right in.

Start Lesson 1