एक अज्ञात (XYZ) कलीसिया अपनी आराधना के समय के लिए प्रसिद्ध है। उनकी सभाएँ इस प्रकार हैं:
एक अज्ञात (XYZ) चर्च का सभा क्रम:
आरंभिक वादन और सूचनाएँ
आराधना समय (स्तुति गान)
30 मिनट
दान(भेंट)/विशेष गीत/प्रार्थना
15 मिनट
प्रवचन
30 मिनट
आराधना समय (स्तुति गान)
15 मिनट
लोगों को अज्ञात (XYZ) कलीसिया का संगीत पसंद आता है। आनेवाले लोग इस ऊर्जावान सभा की प्रशंसा करते हैं। जबकि, पासबान रोहन अपनी सेवा के दीर्घकालिक परिणामों को लेकर चिंतित हो गए हैं। नए विश्वासी लोग जल्द ही दूसरी कलीसियाओं में चले जाते हैं। इससे भी बुरी बात यह है कि लंबे समय से कलीसिया में आने वाले लोगों के एक सर्वेक्षण में पाया गया कि कलीसिया "यीशु मसीह के मजबूत शिष्य नहीं पैदा कर रही है। संख्याएँ तो हैं, परन्तु शिष्य नहीं।"[1]
रोहन का मानना है कि समस्या का एक हिस्सा कलीसिया की आराधना की समझ है। अज्ञात (XYZ) कलीसिया में, आराधना संगीत के बराबर है। पासबान रोहन पूछने लगे हैं, "क्या सच्ची आराधना में संगीत से ज़्यादा कुछ शामिल होता है? क्या हम परमेश्वर के वचन और प्रार्थना को आराधना से अलग कर रहे हैं? क्या इससे प्रवचन का प्रभाव कम हो जाता है?"
► कृपया पासबान रोहन की चिंताओं का प्रत्युत्तर दें। क्या आराधना और प्रवचन में कोई अंतर है? अज्ञात (XYZ) कलीसिया आराधना सभा के सभी पहलुओं को आराधकों के मन में कैसे जोड़ सकता है?
[1]यह अमेरिका की एक सबसे बड़ी कलीसिया द्वारा किए गए सर्वेक्षण से लिया गया है। उन्होंने पाया कि उनके ज़्यादातर नव-विश्वास में आए लोग कभी भी सच्चे शिष्यत्व के मुकाम तक नहीं पहुँच पाए थे।
आराधना में पवित्रशास्त्र की महत्वता
सुसमाचारवादी होने के नाते हम सिखाते हैं कि हमारे सिद्धांत और आराधना पवित्रशास्त्र द्वारा निर्देशित हैं। हमारा मानना है कि बाइबल को हमारी आराधना में मुख्य स्थान प्राप्त होना चाहिए। परमेश्वर अपने लोगों से वचन के पठन के माध्यम से बात करते हैं। पुराने नियम के समय से ही, पवित्रशास्त्र आराधना का केंद्र रहा है।
दुःख की बात है भले ही हम कहते हैं कि बाइबल हमारी आराधना का मूल है, फिर भी कई कलीसियाएँ अपनी सभा में पवित्रशास्त्र को बहुत कम शामिल करती हैं। कुछ कलीसियाओं में किसी सभा में शामिल होने पर पवित्रशास्त्र के कुछ ही पद सुनने को मिलते हैं। यह आराधना के बाइबल आधारित आदर्श से कोसों दूर है।
बाइबलीय आराधना में वचन का पढ़ा जाना महत्वपूर्ण था
► निर्गमन 24:1-12 पढ़ें।
निर्गमन 24:7 में, मूसा ने वाचा की पुस्तक ली और लोगों को पढ़कर सुनाई। लोगों ने परमेश्वर की आज्ञाओं का पालन करने का वादा किया:“जो कुछ यहोवा ने कहा है उस सब को हम करेंगे, और उसकी आज्ञा मानेंगे।” इसके बाद, परमेश्वर ने पत्थर की पटियाओं पर वाचा (दस आज्ञाएँ) का सारांश लिखा। इस्राएल, पवित्र पुस्तक के लोग थे। यह लिखित वाचा इस्राएल की आराधना का केंद्रबिंदु थी।
परमेश्वर के वचन का तम्बू और मंदिर में मुख्य स्थान था। यहूदी वर्ष में वार्षिक पर्व सबसे महत्वपूर्ण घटनाएँ थीं। फसह, प्रथम फल के पर्व और झोपड़ियों के पर्व पर परमेश्वर के वचन के अंश सार्वजनिक रूप से पढ़े जाते थे। हर सात वर्ष में, राष्ट्र व्यवस्था को सुनने के लिए इकट्ठा होता था, और वाचा का नवीनीकरण होता था।[1]
नया नियम में, पौलुस ने मसीहियों को सार्वजनिक रूप से पवित्रशास्त्र पढ़ने का आदेश दिया। इसमें पुराना नियम, पौलुस के पत्र, और पवित्रशास्त्र के रूप में वर्गीकृत अन्य लेख शामिल थे।[2] उन्होंने एक युवा सेवक को निर्देश दिया कि वह स्वयं को सार्वजनिक रूप से पवित्रशास्त्र पढ़ने, उपदेश देने और शिक्षा देने में समर्पित करे (1 तीमुथियुस 4:13)। नया नियम की आराधना में परमेश्वर के वचन का मुख्य स्थान था।
बाइबलीय आराधना में वचन का प्रचार महत्वपूर्ण था
► नहेम्याह 8:1-18 पढ़ें।
निर्वासन से लौटने के बाद, एज्रा ने लोगों को व्यवस्था पढ़कर सुनाई। जब एज्रा ने पुरुषों, स्त्रियों और समझने वालों की उपस्थिति में व्यवस्था पढ़ी, तो लोग सुनने के लिए एकत्रित हुए; और सभी लोगों के कान व्यवस्था की पुस्तक पर लगे रहे (नहेम्याह 8:3)। प्रत्युत्तर में, लोगों ने “आमीन” कहा और दण्डवत् प्रणाम करने के लिए मुँह के बल गिर पड़े। एज्रा और उनके साथियों ने पढ़ते हुए, पवित्रशास्त्र की व्याख्या की और श्रोताओं को पाठ को समझने में सहायता की। यह लोगों की आवश्यकताओं के अनुसार परमेश्वर के वचन का प्रचार करने, उसे समझाने और लागू करने का एक बाइबल आधारित उदाहरण है। सच्चा बाइबल-आधारित प्रचार वचन के प्रति प्रतिक्रिया स्वरूप आराधना को प्रेरित करता है।
यीशु अपनी रीति के अनुसार सब्त के दिन आराधनालय में आए और यशायाह पुस्तक से पढ़ा। जब उन्होंने अपना पठन पूरा किया, तो यीशु ने एक उपदेश दिया जिसमें उन्होंने बताया कि वे यशायाह की प्रतिज्ञा को पूरा करने आए हैं (लूका 4:16-29)।[3]
पिन्तेकुस्त के दिन अपने उपदेश में, पतरस ने दिखाया कि पुराने नियम की प्रतिज्ञाएँ यीशु की सेवकाई और पवित्र आत्मा के आगमन में पूरी हुईं। उन्होंने पवित्रशास्त्र की अपनी व्याख्या का समापन पश्चाताप करने और बपतिस्मा लेने के निमंत्रण के साथ किया (प्रेरितों 2:14-41)। बाइबल आधारित उपदेश श्रोताओं से प्रतिक्रिया की आशा करता था। उपदेश मन से बात करता है, परन्तु उसे हृदय से भी बात करनी चाहिए। उपदेश के लिए इच्छाशक्ति से प्रतिक्रिया की आशा करनी चाहिए। जब यीशु ने इम्माऊस के मार्ग पर पवित्रशास्त्र से बोला, तो श्रोताओं के हृदय भीतर ही भीतर जल उठे (लूका 24:32)।
प्रारंभिक कलीसिया के प्रसार में प्रवचन का महत्वपूर्ण स्थान था। प्रेरितों के काम की पुस्तक में, परमेश्वर के वचन का 20 से अधिक बार उल्लेख किया गया है। प्रेरितों ने प्रभु के वचन का प्रचार किया; उन्होंने साहस के साथ परमेश्वर का वचन सुनाया; उन्होंने परमेश्वर के वचन की शिक्षा दी। प्रत्युत्तर में, बहुत से लोगों ने परमेश्वर के वचन को ग्रहण किया; परमेश्वर का वचन बढ़ता और फैलता गया; परमेश्वर का वचन प्रबल हुआ; और अन्यजातियों ने प्रभु के वचन की महिमा की। परमेश्वर का वचन प्रेरितों के संदेश का आधार था।
भले ही प्रचार ही एकमात्र माध्यम नहीं है जिसके द्वारा पवित्रशास्त्र बोलता है, यह परमेश्वर के वचन को परमेश्वर के लोगों तक पहुँचाने का प्राथमिक साधन है। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए, एक पास्टर को यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि परमेश्वर का वचन मुख्य स्थान पर होना चाहिए। बाइबल आधारित प्रचार परमेश्वर के वचन से आरम्भ होना चाहिए, परमेश्वर के वचन की व्याख्या करनी चाहिए, और परमेश्वर के वचन के प्रति व्यक्तिगत प्रतिक्रिया का आह्वान करना चाहिए।
कलीसिया के इतिहास में वचन का प्रचार महत्वपूर्ण था
कलीसिया की प्रारंभिक शताब्दियों में, प्रवचन आराधना का केंद्रबिंदु था। दूसरी शताब्दी में, जस्टिन मार्टियर ने लिखा कि मसीही रविवार को पत्रियों और भविष्यवक्ताओं को पढ़ने और उनकी व्याख्या सुनने के लिए एकत्रित होते थे। तीसरी शताब्दी तक, बाइबल के प्रत्येक प्रमुख भाग के अंश आराधना के दौरान पढ़े जाने लगे।
मध्य युग के दौरान, कैथोलिक कलीसिया ने प्रवचन की भूमिका को कम कर दिया, परन्तु सुधारकों ने प्रवचन को आराधना में मुख्य स्थान दिलाया। सुधारवादी प्रवचन का लक्ष्य मनोरंजन, प्रचारक का व्यक्तिगत उद्देश्य या समाज की सांस्कृतिक माँगें नहीं थीं। प्रवचन का लक्ष्य परमेश्वर के वचन की सावधानीपूर्वक व्याख्या करना था; पवित्रशास्त्र की व्याख्या इस प्रकार करना कि श्रोताओं पर प्रभाव पड़े और जीवन बदल देने वाली प्रतिक्रिया की अपेक्षा करे।”
[1]Timothy J. Ralston, “Scripture in Worship” in Authentic Worship. Edited by Herbert Bateman. (Grand Rapids: Kregel, 2002), 201
सच्ची बाइबल-व्याख्या की आशीष प्रज्वलित हृदय है, न कि घमंड से फूला हुआ मन।
- वॉरेन विर्सबे
आराधना में पवित्रशास्त्र को मुख्य-बिन्दु बनाना
यदि परमेश्वर का वचन हमारी आराधना का केंद्रबिंदु होना चाहिए, तो हम इस सिद्धांत को व्यवहार में कैसे लाएँ? पवित्रशास्त्र को अपनी आराधना का केंद्रबिंदु बनाने के व्यावहारिक कदम ये हैं:
आराधना के सभी भागों में पवित्रशास्त्र को शामिल किया जाना चाहिए
हमें आराधना में पवित्रशास्त्र सुनने के लिए प्रचार तक प्रतीक्षा नहीं करनी चाहिए। आराधना आरम्भ करने का परमेश्वर के वचन से बेहतर कोई तरीका नहीं है।
आराधना के दो अवसरों पर विचार करें। परमेश्वर की उपस्थिति में आने का कौन सा आमंत्रण ज़्यादा प्रभावी है?
1. "आज कलीसिया आने के लिए आपका धन्यवादप। बरसात के कारण से आपमें से कुछ लोगों के लिए सफ़र मुश्किल हो गया था, परन्तु मुझे खुशी है कि आप आए। आइए हम अपना ध्यान परमेश्वर और आराधना पर केंद्रित करें, क्या आप खड़े हो सकते हैं जब हम गाएँ, ‘पवित्र, पवित्र, पवित्र’?”
2. “जब लोगों ने मुझ से कहा, 'आओ, हम यहोवा के भवन को चलें,' तब मैं आनन्दित हुआ। परमेश्वर के घर में आपका स्वागत है! मंदिर में, यशायाह ने प्रभु को ऊँचा और ऊपर उठा हुआ देखा। उसने स्वर्गदूतों को गाते हुए सुना ‘सेनाओं का यहोवा पवित्र, पवित्र, पवित्र है; सारी पृथ्वी उसके तेज से भरपूर है।’ जब हम गाते हैं तो आप स्तुति में शामिल हो, ‘पवित्र, पवित्र, पवित्र।’”
पहले अगुए ने हमें यात्रा की कठिनाइयों की याद दिलाई; दूसरे अगुए ने हमें आराधना के आनंद की याद दिलाई। पहले अगुए ने सामान्य शब्दों से आरम्भ किया; दूसरे अगुए ने परमेश्वर के वचन से आरम्भ किया। पहले अगुए ने एक साधारण भजन की घोषणा की; दूसरे अगुए ने हमें याद दिलाया कि स्वर्गदूत परमेश्वर की स्तुति में यह भजन गाते हैं। कौन सी कलीसिया ज़्यादा उत्साह से गाएगी ?
संयुक्त राज्य अमेरिका में 11 सितंबर, 2001 के आतंकवादी हमलों के बाद, रविवार को लोग हमेशा की तरह आराधना के लिए अपनी कलीसियाओं में एकत्रित हुए। इन दोनों कलीसियाओं में आराधना सभाओं के आरंभ की तुलना करें:
1. “आज हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद। हमारे देश में यह एक दुखद सप्ताह रहा है। हममें से कई लोग दुख में हैं। इस कठिन समय में भी आराधना में आने के लिए धन्यवाद। हम 'द ओल्ड रग्ड क्रॉस' (आह वो प्यारी सलीब) गाकर आरम्भ करेंगे।”
2. “परमेश्वर हमारा शरणस्थान और बल है, संकट में अति सहज से मिलनेवाला सहायक। इन कठिन समयों में, हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि वह हमारी आशा है; वह हमारा आश्रय है। आइए हम सब मिलकर याद करें कि 'हमारा परमेश्वर एक शक्तिशाली गढ़ है, एक ऐसा गढ़ जो कभी नहीं टूटता।'”
पहले अगुए ने मण्डली को उनके दुःख की याद दिलाई; दूसरे अगुए ने उन्हें याद दिलाया कि परमेश्वर ही उनकी आशा है। पवित्रशास्त्र और उस पर आधारित एक भजन ने उस सप्ताह में एक ठोस आधार प्रदान किया जब लोगों के आत्मविश्वास की परीक्षा हो रही थी।
आराधना सभा के कई भागों में पवित्रशास्त्र का उपयोग किया जा सकता है:
सभा के आरंभिक शब्द
दान/भेंट के लिए आमंत्रण
संगीत के शब्द
प्रार्थना
हमारी आराधना परमेश्वर के वचन से परिपूर्ण होनी चाहिए। आराधना, परमेश्वर द्वारा अपने वचन में स्वयं को प्रकट करने की प्रतिक्रिया है। आराधना सभा के सभी भागों में पवित्रशास्त्र का ही आधार होना चाहिए।
आराधना में पवित्रशास्त्र के पढ़े जाने को मुख्य स्थान मिलना चाहिए
क्या आपने कभी किसी पास्टर को यह कहते सुना है, "आज हमारे पास समय कम है और मेरा प्रचार लंबा है, इसलिए मैं बाइबल से अंश नहीं पढ़ूँगा?" कौन ज़्यादा महत्वपूर्ण है, परमेश्वर का वचन या हमारे शब्द? हमें आराधना में पवित्रशास्त्र को समय देना चाहिए।
क्योंकि पवित्रशास्त्र का पढ़ा जाना आराधना है, इसलिए हमें इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि हम इसे कैसे पढ़ते हैं। इसे स्पष्ट और सुस्पष्ट रूप से पढ़ा जाना चाहिए। पढ़नेवाले (चाहे वह पास्टर हो या कोई आम व्यक्ति) को सभा से पहले अभ्यास करना चाहिए। कलीसिया की पहली तीन शताब्दियों में, पवित्रशास्त्र के पाठक का पद एक पवित्र दायित्व था। पाठक अपनी निर्धारित पुस्तकें घर पर रखते थे और पाठ का अभ्यास करते थे। जब वे आराधना में पढ़ते थे, तो वे स्पष्ट और भावपूर्ण ढंग से पढ़ने के लिए तैयार रहते थे।[1]
याद रखें, यह परमेश्वर का वचन है जो परमेश्वर के घर में परमेश्वर के लोगों के लिए आराधना के एक कार्य के रूप में पढ़ा जा रहा है। यदि आराधना संगीत अभ्यास के योग्य है, तो परमेश्वर का वचन भी अभ्यास के योग्य है। यह हमारी क्षमताओं पर गर्व करने की बात नहीं है; यह सुनिश्चित करने की बात है कि परमेश्वर का वचन श्रोताओं तक पहुँचाया जाए। यह परमेश्वर का वचन है; यह महत्वपूर्ण है!
हमें पठन को अर्थपूर्ण बनाना चाहिए। विभिन्न प्रकार के पठनों का प्रयोग करने से श्रोताओं के कानों में पवित्रशास्त्र ताज़ा रहेगा।
(1) कभी-कभी अगुए द्वारा पवित्रशास्त्र पढ़ा जा सकता है जबकि मण्डली परमेश्वर की वाणी सुन रही होती है। इस प्रकार का पठन अधिकांश पंचग्रंथों और अधिकांश नबूवतीय पुस्तकों के लिए उपयुक्त है।
(2) कभी-कभी अगुए और मण्डली बारी-बारी से पठन कर सकते हैं। कई भजन संहिताएँ इस प्रकार के प्रतिक्रियात्मक पठन के लिए उपयुक्त हैं।
► भजन संहिता 136 पढ़ें। कक्षा अगुए से प्रत्येक पद की आरम्भ करवाएं; कक्षा को प्रत्येक पद के दूसरे भाग के साथ प्रतिक्रिया देनी चाहिए, “उसकी करुणा सदा की है।”
धन्य वचन प्रतिक्रियात्मक पठन के लिए उपयुक्त हैं (मत्ती 5:1-10):
अगुआ: धन्य हैं वे, जो मन के दीन हैं, मण्डली: क्योंकि स्वर्ग का राज्य उन्हीं का है। अगुआ: धन्य हैं वे, जो शोक करते हैं, मण्डली: क्योंकि वे शांति पाएँगे।
(3) पवित्रशास्त्र के कुछ भागों को कलीसिया द्वारा एक स्वर में पढ़ा जा सकता है। कलीसिया के संगीत की तरह, एक समूह के रूप में पवित्रशास्त्र का पठन कलीसिया की एकता को प्रदर्शित करता है। पूरी कलीसिया परमेश्वर के वचन को बोलने में शामिल होती है। भजन संहिता 124 जैसी प्रार्थनाएँ एक स्वर में पढ़ने के लिए उपयुक्त हैं।
एज्रा द्वारा व्यवस्था के पठन का नहेमायाह द्वारा दिया गया वृत्तांत दर्शाता है कि जब पवित्रशास्त्र हमारी आराधना का केंद्रबिंदु होता है, तो इसका क्या प्रभाव पड़ता है।
► यदि आपको इस विवरण की समीक्षा करने की आवश्यकता है तो नहेम्याह 8 को फिर से पढ़ें।
पठन के विवरण पर ध्यान दें।
एज्रा ने सब लोगों के सामने पुस्तक खोली। वचन के साथ एक दृश्य जुड़ाव था।
वह सब लोगों से ऊपर खड़ा था। पाठक को साफ़-साफ़ देखा और सुना जा सकता था।
जब उसने पढ़ना आरम्भ किया, तो सभी लोग खड़े हो गए। वचन के प्रति शारीरिक प्रतिक्रिया हुई।
जब वह पढ़ रहा था, तो सब लोग हाथ उठाकर “आमीन, आमीन” कहते हुए, सिर झुकाकर, मुँह ज़मीन पर टेककर प्रभु की आराधना करते हुए, परमेश्वर के वचन के प्रति अपनी समर्पण भावना प्रकट कर रहे थे।
लेवियों ने परमेश्वर की व्यवस्था को स्पष्ट रूप से पढ़ा और उसका अर्थ समझाया, ताकि लोग उसे समझ सकें। उन्होंने परमेश्वर के वचन को समझने पर ध्यान दिया। यही आज प्रचार का लक्ष्य है।
जब लोगों ने व्यवस्था के वचन सुने, तो वे रो पड़े। तब नहेम्याह ने उन्हें आनन्दित होने की आज्ञा दी “क्योंकि यहोवा का आनन्द तुम्हारा दृढ़ गढ़ है।” परमेश्वर के वचन ने पश्चाताप और आनन्द दोनों को प्रेरित किया।
भले ही इस खास अवसर की हर बात हमारी प्रार्थना सभाओं में दोहराई नहीं जाएगी, फिर भी यह वृत्तांत पवित्रशास्त्र की शक्ति को दर्शाता है। हमें अपनी आराधना में पवित्रशास्त्र को मुख्य स्थान में रखना चाहिए।
दोबारा जाँच
क्या आपकी कलीसिया आराधना में बाइबल पठन के महत्व को समझती है? पवित्रशास्त्र के पठन के दौरान कलीसिया में चारों ओर देखने पर आपको जो व्यवहार और प्रतिक्रियाएँ दिखाई देती हैं, उनका वर्णन करें।
औसतन रविवार को आपकी कलीसिया कितने अलग-अलग पवित्रशास्त्र के अंश सुनती है? क्या आराधक जानते हैं कि प्रत्येक अंश क्यों शामिल किया गया है?
वचन का प्रचार हमारी आराधना का मुख्य भाग होना चाहिए
जिस तरह से हर पीढ़ी में संगीत की शैलियाँ बदलती हैं, उसी तरह से प्रत्येक पीढ़ी की आवश्यकताओं के अनुसार प्रचार की शैलियाँ भी बदलती हैं। बाइबल किसी एक संगीत शैली को आराधना संगीत की बाइबल-शैली के रूप में परिभाषित नहीं करती; बाइबल किसी एक प्रचार पद्धति को प्रचार की बाइबल-शैली के रूप में परिभाषित नहीं करती।
शैली पीढ़ी-दर-पीढ़ी और संस्कृति-दर-संस्कृति बदल सकती है; विषय-वस्तु नहीं बदलनी चाहिए। बाइबल संगीत शैली को परिभाषित नहीं करती, परन्तु वह विषय-वस्तु को परिभाषित करती है। उसी प्रकार, प्रचार की शैलियाँ पीढ़ी-दर-पीढ़ी बदल सकती हैं, परन्तु विषय-वस्तु कभी नहीं बदलनी चाहिए।
बाइबल में दिए गए उपदेश दर्शाते हैं कि परमेश्वर के वचन का प्रचार करना उस उपदेशक की प्राथमिक ज़िम्मेदारी है जो किसी मण्डली के समक्ष खड़ा होता है। समकालीन प्रचार में परमेश्वर के वचन पर ध्यान केंद्रित रहना चाहिए। बदलती तकनीक और सीखने की शैलियाँ प्रचार की शैली को प्रभावित कर सकती हैं; विषय-वस्तु बाइबल के साथ जुड़ी रहनी चाहिए।
[2]आराधना के रूप में प्रचार करना: व्यावहारिक महत्व
प्रचार को आराधना मानने के व्यावहारिक महत्व क्या हैं? यह प्रचार के प्रति हमारे दृष्टिकोण को कैसे प्रभावित करेंगे?
प्रचार के लिए सावधानीपूर्वक तैयारी की ज़रूरत होती है।
यदि प्रचार करना आराधना है, तो हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम सावधानीपूर्वक तैयारी करें। हमें परमेश्वर की वेदी पर अपनी सर्वोत्तम भेंट चढ़ानी चाहिए। दाऊद ने वह भेंट नहीं दी जिसकी उसे कोई कीमत नहीं चुकानी पड़ी; हमें बिना तैयारी के प्रवचन परमेश्वर को भेंट नहीं चढ़ाने चाहिए। हमें सभा से पहले अपने उपदेश की सावधानीपूर्वक तैयारी करनी चाहिए[3] (2 शमूएल 24:24)।
प्रचार के लिए मण्डली से प्रतिक्रिया की आवश्यकता होती है।
यदि प्रचार आराधना है, तो इसके लिए कलीसिया की प्रतिक्रिया आवश्यक है। आराधना में हम परमेश्वर को देखते हैं, स्वयं को देखते हैं, और अपने संसार की आवश्यकताओं को देखते हैं (यशायाह 6:1-8; पाठ 1 देखें)। हमारे प्रचार से श्रोता के सामने परमेश्वर का प्रकटीकरण होना चाहिए, हमारे प्रचार से श्रोता को किसी जरुरत का बोध होना चाहिए, और हमारे प्रचार से कलीसिया को एक खोई हुई दुनिया तक पहुँचने के लिए प्रेरित होना चाहिए। आराधना के रूप में प्रचार करने से पापियों को बोध होगा और विश्वासियों को सुसमाचार प्रचार के लिए प्रेरित किया जाएगा।
प्रचार करने के लिए प्रचारक की ओर से प्रतिक्रिया की आवश्यकता होती है।
यदि प्रचार करना आराधना है, तो हम यह समझेंगे कि प्रचार करने के लिए हमारी प्रतिक्रिया आवश्यक है। यदि हम प्रचार करने की तैयारी बलिदानपूर्ण आराधना के रूप में करते हैं, तो हम परमेश्वर को देखेंगे; हम अपने जीवन के उन क्षेत्रों में अपने पाप का एहसास महसूस करेंगे जहाँ सुधार की आवश्यकता है; और हम अपने चारों ओर दुनिया की आवश्यकताओं को देखेंगे। इसके प्रत्युत्तर में, हम यशायाह कि तरह कहकर पुकारेंगे, “मैं यहाँ हूँ! मुझे भेजें।” सच्चा प्रचार प्रचारक को बदल देता है। हमें अपनी सभाओं में परमेश्वर का संदेश तब तक नहीं लाना चाहिए जब तक कि परमेश्वर ने हमसे व्यक्तिगत रूप से बात न की हो और हमने इसके प्रति प्रतिक्रिया न दी हो।
यीशु ने अपने समय के शास्त्रियों (प्रचारकों) को उनके बुरे प्रवचनों के लिए नहीं डाँटा; उन्होंने उन्हें उनके प्रवचनों के अनुसार जीवन न जीने के लिए डाँटा। वे शास्त्र जानते थे और शास्त्र की व्याख्या करना जानते थे, परन्तु शास्त्र ने उन्हें नहीं बदला। यीशु ने कहा, “वे कहते तो हैं पर करते नहीं” (मत्ती 23:3)। यदि प्रचार करना ही आराधना है, तो हम पासबान होने के नाते, उन सच्चाइयों से बदल जाएँगे जिनका हम प्रचार करते हैं। बदले में, परमेश्वर हमारे द्वारा उन लोगों के दिलों और ज़िंदगी को बदलने के लिए बोलेगा जिन्हें हम प्रचार करते हैं।
प्रचारक को पवित्र आत्मा द्वारा सामर्थी होना चाहिए।
यदि प्रचार करना आराधना है तो प्रचारक को पवित्र आत्मा द्वारा सामर्थी होना चाहिए। जिस प्रकार आराधना के अन्य सभी क्षेत्र सच्ची सामर्थ के लिए पवित्र आत्मा पर निर्भर करते हैं, उसी प्रकार एक प्रचारक को प्रभावशाली होने के लिए परमेश्वर के आत्मा से अभिषिक्त होना आवश्यक है।
► 2 कुरिन्थियों 3:3-18 पढ़ें।
हम प्रवचन के लिए अपनी तैयारी का सर्वोत्तम बलिदान देते हैं; भले ही, हमारी तैयारी पूरी होने के बाद, प्रचार में शक्ति पवित्र आत्मा के द्वारा आती है। पवित्र आत्मा की शक्ति के बिना, हम मन की बात कह सकते हैं, हम मण्डली को प्रभावित कर सकते हैं, और हमारे पास अच्छी सामग्री हो सकती है, परन्तु हम जीवन नहीं बदल सकते।
दोबारा जाँच
क्या आपका प्रचार बाइबल आधारित आराधना का एक कार्य है? यदि कोई व्यक्ति नियमित रूप से आपका प्रचार सुनता है, तो क्या वह संतुलित बाइबल आधारित सत्य को सुन पाएगा?
[1]Keith Drury, The Wonder of Worship, (Fishers, IN: Wesleyan Publishing House, 2002), 35
"यदि प्रचार करना आराधना नहीं है, तो वह अपवित्र है... एक सच्चा प्रवचन परमेश्वर का कार्य है, न कि मनुष्य द्वारा किया गया मात्र प्रदर्शन।"
- जे.आई. पैकर से लिया गया
आराधना के खतरे: वचन की गिरावट
बाइबल ने कई काल्पनिक विश्वासियों के दैनिक जीवन में अपना स्थान खो दिया है। दुःख की बात है कि इसने कई कलीसियाओं की साप्ताहिक आराधना में भी अपना स्थान खो दिया है। जहाँ प्रारंभिक कलीसिया भजन संहिता गाती थी, वहीं आज कुछ कलीसियाएँ ऐसे गीत गाती हैं जिनमें बाइबल की कोई सामग्री नहीं होती। जहाँ प्रारंभिक कलीसिया बाइबल के लंबे अंश पढ़ती थी, वहीं आज कुछ कलीसियाएँ प्रवचन से पहले केवल कुछ पद ही पढ़ती हैं। कई सभाओं में, बाइबल की जगह गीतों और प्रवचन ने ले ली है जो परमेश्वर के वचन पर बहुत कम ध्यान देते हैं।
समकालीन आराधना आंदोलन के कुछ अगुए इस बात पर ज़ोर देते हैं कि बाइबल का सार्वजनिक पठन अब आधुनिक ज़रूरतों के अनुरूप नहीं है। एक प्रसिद्ध पासबान ने हाल ही में अपनी कलीसिया के कर्मचारियों से अपने संदेश का मूल्यांकन करने के लिए कहा। उन्होंने उससे कहा कि वह बहुत ज़्यादा बाइबल का इस्तेमाल कर रहे हैं! "आपके लिए अपने संदेश को बाइबल पर आधारित करना अच्छा है, परन्तु बेहतर होगा कि आप जल्दी से किसी उपयुक्त विषय पर पहुँच जाएँ, वरना हम सुनना बंद कर देंगे।" इस कलीसिया के कर्मचारियों को नहीं लगता था कि बाइबल आज के लोगों के लिए उपयुक्त है!
आराधना अगुओं के रूप में, हमें आराधना में बाइबल की केंद्रता बनाए रखनी चाहिए। आराधना में, हम प्रार्थना और स्तुति गीतों के द्वारा परमेश्वर से बात करते हैं। आराधना में, हम वचन के पठन और घोषणा के द्वारा परमेश्वर को हमसे बात करते हुए सुनते हैं। हमारी आराधना शैली चाहे जो भी हो, हमें आराधना में परमेश्वर के वचन के मुख्य स्थान को कभी नहीं खोना चाहिए।
► नहेम्याह 8 की समीक्षा करें। उन सभी वाक्यांशों की सूची बनाएँ जो दर्शाते हैं कि लोग व्यवस्था के पठन को कितना महत्व देते हैं। इसकी तुलना आज अपनी आराधना में पवित्रशास्त्र के पठन से करें। एक व्यावहारिक कदम पर विचार विमर्श करें जो आपकी आराधना में पवित्रशास्त्र के प्रभाव को बढ़ा सकता है।
आराधना में प्रार्थना की महत्वता
पल्लवी[1] एक समर्पित मसीही है। यहाँ तक कि जब वह स्कूल में भी थी तो वह हर सुबह अकेले में परमेश्वर के साथ समय बिताती थी। नाश्ते से पहले, वह बाइबल पढ़ने और प्रार्थना में समय बिताती थी।
परन्तु अब जब वह चार बच्चों की माँ है, तो प्रार्थना और बाइबल पढ़ना उसके लिए और भी मुश्किल होता जा रहा है। एक बच्चा तो शिशु है और रात में पल्लवी को जगा देता है। पल्लवी को अक्सर सुबह बच्चों के जागने से पहले बिस्तर से उठने में दिक्कत होती है। रात होते-होते वह इतनी थक जाती है कि प्रार्थना और बाइबल पर ध्यान नहीं दे पाती।
रविवार आने पर पल्लवी खुश होती है। हर रविवार, उसे आराधना के दौरान आत्मिक प्रोत्साहन मिलता है, परन्तु सप्ताह के दौरान वह निराश हो जाती है। उसे लगता है कि उसका आत्मिक जीवन पूरी तरह से विफल हो गया है।
► कृपया पल्लवी को उसके भक्ति जीवन के लिए व्यावहारिक सलाह दें।
हमने इस पाठ का आरम्भ आराधना में बाइबल के अध्ययन से किया था। हम आराधना में प्रार्थना के अध्ययन के साथ आगे बढ़ेंगे। बाइबल के द्वारा परमेश्वर हमसे बात करते हैं; प्रार्थना में, हम परमेश्वर को उत्तर देते हैं। बाइबल और प्रार्थना को हमारी आराधना में परिपूर्ण होना चाहिए।
बाइबल आधारित आराधना में सार्वजनिक और व्यक्तिगत प्रार्थना
हमने देखा है कि भजन संहिता यहूदी आराधना के लिए भजन पुस्तक थी। यह यहूदी आराधना के लिए प्रार्थना पुस्तक भी थी। भजन संहिता में सार्वजनिक और व्यक्तिगत प्रार्थना दोनों शामिल थीं। यहूदी आराधना के लिए सार्वजनिक और व्यक्तिगत प्रार्थना दोनों ही महत्वपूर्ण थीं।
घर पर, वफादार यहूदी दिन में तीन बार प्रार्थना करते थे (दानिय्येल 6:10)।[2] कई भजन संहिता व्यक्तिगत प्रार्थनाएँ हैं। इन्हें प्रार्थना में "हम" के बजाय "मैं" के प्रयोग से पहचाना जा सकता है। व्यक्तिगत प्रार्थना के लिए भजनों के उदाहरणों में शामिल हैं:
भजन संहिता 116 – परमेश्वर की देखभाल के लिए धन्यवाद करने का एक गीत
मंदिर में, यहूदी आराधक सामूहिक प्रार्थना में शामिल हुए। मंदिर के समर्पण के अवसर पर, सुलैमान ने लोगों पर परमेश्वर की कृपा के लिए राष्ट्रीय प्रार्थना की अगुआई की (2 इतिहास 6)। यशायाह ने यहूदा को परमेश्वर का संदेश पहुँचाया; “मेरा भवन सब देशों के लोगों के लिये प्रार्थना का घर कहलाएगा” (यशायाह 56:7)। निर्वासन के बाद, आराधनालय की आराधना व्यवस्था के पठन और प्रार्थना पर केंद्रित थी। आराधनालय में सभाएँ प्रार्थनाओं की एक श्रृंखला के साथ आरम्भ होती थीं।
प्रार्थना का इब्रानी तरीका प्रारंभिक कलीसिया में भी जारी रहा। पहली शताब्दी के मसीही घर पर दिन में तीन बार प्रार्थना करते थे। जब मसीही आराधना के लिए इकट्ठा होते थे, तो वे एक समूह के रूप में प्रार्थना करते थे। प्रभु की प्रार्थना प्रत्येक आराधना सभा का एक हिस्सा थी। प्रत्येक आराधना सभा के दौरान अन्य प्रार्थनाएँ भी की जाती थीं।
आज की आराधना में प्रार्थना
यदि बाइबल आधारित आराधना में प्रार्थना महत्वपूर्ण थी, तो आज हमारी आराधना में भी प्रार्थना महत्वपूर्ण होनी चाहिए। सार्वजनिक और व्यक्तिगत, दोनों तरह की प्रार्थनाएँ महत्वपूर्ण हैं।
[4]व्यक्तिगत प्रार्थना हमें दाखलता से जोड़ती है और हमारे आत्मिक जीवन को पोषण प्रदान करती है। व्यक्तिगत प्रार्थना का अभाव कई कलीसियाओं में आत्मिक सामर्थ की कमी का कारण हो सकता है। यदि यीशु को अपनी सांसारिक सेवकाई के दौरान व्यक्तिगत प्रार्थना के समय की आवश्यकता थी, तो हमें सेवकाई में आत्मिक पोषण और सामर्थ के लिए प्रार्थना पर कितना अधिक निर्भर होना हैं।
सार्वजनिक प्रार्थना आराधना का एक महत्वपूर्ण तत्व है। कुछ कलीसिया प्रार्थना पर कम ध्यान देती हैं। एक पासबान ने अपनी कलीसिया में सार्वजनिक प्रार्थना की कमी का बचाव करते हुए कहा, "जब लोगों की आँखें बंद हों, तो आप उनकी रुचि नहीं बनाए रख सकते।”[5] उसका मानना था कि दर्शकों को प्रसन्न करना परमेश्वर को प्रसन्न करने से अधिक महत्वपूर्ण है।
सामूहिक प्रार्थना इस गलत धारणा को सही करती है कि मसीही धर्म केवल मेरे और परमेश्वर के साथ मेरे सम्बन्ध के विषय है; हम एक देह का हिस्सा हैं। जब हम प्रार्थना निवेदन सुनते हैं और सामूहिक प्रार्थना में शामिल होते हैं, तो हम एक साथी मसीही की बीमारी, भावनात्मक पीड़ा और जीवन की परिस्थितियों के प्रति जागरूक होते हैं। सामूहिक प्रार्थना हमें याद दिलाती है कि कलीसिया के सदस्य एक देह हैं। सामूहिक प्रार्थना हमें याद दिलाती है कि परमेश्वर कलीसिया की एक देह के रूप में देखभाल करते हैं।
जिस प्रकार पूरी आराधना सभा में बाइबल के वचनों का प्रयोग किया जाना चाहिए, उसी प्रकार पूरी आराधना सभा में प्रार्थना की जानी चाहिए। आराधना में परमेश्वर की उपस्थिति का स्वागत करने वाली आरंभिक प्रार्थना से लेकर, लोगों की ज़रूरतों के लिए प्रार्थना के केंद्रित समय तक, और सदस्यों के संसार में सेवा करने के लिए प्रस्थान करते समय आशीर्वाद की समापन प्रार्थना तक, प्रार्थना को हमारी आराधना पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
[1]पल्लवी की कहानी यहाँ से ली गई है Keith Drury, The Wonder of Worship, (Fishers, IN: Wesleyan Publishing House, 2002), 17.
[2]दानिय्येल का यह अभ्यास वफादार यहूदियों में आम था।
[3]यह भजन संभवतः भजन संहिता 51 में दाऊद के पश्चाताप के तुरंत बाद रचा गया था।
“कई मसीही व्यक्तिगत भक्तिमय जीवन में विश्वास तो करते हैं, पर वास्तव में उसे निभाते कम हैं।”
- कीथ ड्रूरी
[5]Keith Drury, The Wonder of Worship, (Fishers, IN: Wesleyan Publishing House, 2002), 28 में दर्शाया गया है.
आराधना में प्रार्थना को केंद्र में रखना
प्रार्थना को सार्वजनिक आराधना का एक ज़्यादा सार्थक हिस्सा बनाने के कुछ व्यावहारिक तरीके क्या हैं? यहाँ छह व्यावहारिक सुझाव दिए गए हैं।
अपने व्यक्तिगत प्रार्थना जीवन को विकसित करें प्रार्थना को हमारी आराधना पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
[1]कोई भी व्यक्ति दूसरों की आराधना में तब तक अगुवाई करने के लिए तैयार नहीं होता जब तक वह पहले आराधना न कर ले। कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक प्रार्थना में तब तक अगुवाई करने के लिए तैयार नहीं होता जब तक वह पहले व्यक्तिगत तौर पर प्रार्थना न कर ले। जब हम व्यक्तिगत प्रार्थना जीवन अपना लेते हैं, तभी हम सार्वजनिक प्रार्थना में अगुवाई करने के लिए तैयार होते हैं। एक आराधना अगुए के रूप में, प्रतिदिन व्यक्तिगत प्रार्थना के अनुशासन के लिए स्वयं को समर्पित करें।
प्रार्थना करना सीखें
यीशु के शिष्यों ने पूछा, “हमें प्रार्थना करना सिखाओ” (लूका 11:1)। प्रत्युत्तर में, यीशु ने आदर्श प्रार्थना सिखाई जिसे प्रभु की प्रार्थना कहा जाता है। प्रार्थना सीखी जा सकती है।
कुछ हद तक, परमेश्वर की हर संतान के लिए प्रार्थना स्वाभाविक है; भले ही, प्रार्थना सीखी जा सकती है। एक छोटा बच्चा बिना बातचीत की शिक्षा लिए भी बोलना सीख जाता है। जबकि, जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता है, वह भाषा, शब्दावली और उचित बातचीत के विषय और अधिक सीखता है। उसी तरह, एक युवा मसीही स्वाभाविक रूप से परमेश्वर से बात करने की इच्छा रखता है, परन्तु जैसे-जैसे हम विश्वास में परिपक्व होते हैं, प्रार्थना के प्रति हमारी समझ और प्रशंसा गहरी होती जाती है।
प्रार्थना पर आधारित पुस्तकें प्रार्थना के बारे में आपकी समझ को गहरा कर सकती हैं। प्रार्थना पर कुछ उत्कृष्ट पुस्तकें जो हर मसीह के लिए लाभकारी हो सकती हैं, वे हैं:
Power Through Prayer by E.M. Bounds
With Christ in the School of Prayer by Andrew Murray
Mighty Prevailing Prayer by Wesley Duewel
बाइबल के वचनों से प्रार्थना करें
प्रार्थना सीखने के लिए बाइबल के वचनों से बेहतर कोई जगह नहीं है। प्रार्थना की पहली पाठशाला बाइबल है। भजन संहिता और अन्य बाइबल आधारित प्रार्थनाएँ हमें प्रभावी ढंग से प्रार्थना करना सिखाती हैं। कलीसिया के इतिहास में, महान मसीहियों ने अपनी प्रार्थनाओं को बाइबल के वचनों से से भरा है। बाइबल में कुछ महान प्रार्थनाएँ इस प्रकार हैं:
स्तुति की प्रार्थनाएँ। निर्गमन 15:1-18, 1 शमूएल 2:1-10, 1 इतिहास 29:11-20, लूका 1:46-55, लूका 1:68-79, 1 तीमुथियुस 6:15-16, और प्रकाशितवाक्य 4:8-5:14।
अंगीकार की प्रार्थनाएँ। एज्रा 9:5-15, भजन संहिता 51, और दानिय्येल 9:4-19।
मध्यस्थी की प्रार्थनाएँ। उत्पत्ति 18:23-33, निर्गमन 32:11-14, इफिसियों 1:15-23, और फिलिप्पियों 1:9-11।
परमेश्वर के साथ बातचीत करने पर ध्यान केंद्रित करें
कई बार, हमारी प्रार्थनाएँ परमेश्वर से मात्र माँगने तक ही सीमित रह जाती हैं। कुछ लोग परमेश्वर को माँगों की एक सूची देते हैं, कल की माँगों के उत्तर के लिए उनका धन्यवाद करते हैं, और फिर "आमीन" कहते हैं। सच्ची प्रार्थना माँगों की एक सूची से कहीं बढ़कर होनी चाहिए; प्रार्थना परमेश्वर के साथ बातचीत करना है।
प्रभु की प्रार्थना, प्रार्थना के लिए एक आदर्श प्रस्तुत करती है (मत्ती 6:9-13)। प्रभु की प्रार्थना में शामिल थे:
स्तुति: “हे हमारे पिता, तू जो स्वर्ग में है; तेरा नाम पवित्र माना जाए।”
आत्मसमर्पण: “तेरा राज्य आए। तेरी इच्छा जैसी स्वर्ग में पूरी होती है, वैसे पृथ्वी पर भी हो।”
विनती: “हमारी दिन भर की रोटी आज हमें दे।”
अंगीकार: “और जिस प्रकार हम ने अपने अपराधियों को क्षमा किया है, वैसे ही तू भी हमारे अपराधों को क्षमा कर।”
मार्गदर्शन के लिए प्रार्थना: “और हमें परीक्षा में न ला, परन्तु बुराई से बचा:”
गुणगान: “क्योंकि राज्य और पराक्रम और महिमा सदा तेरे ही हैं। आमीन।”
कई मसीही चार-भाग वाले नमूने का पालन करते हैं जिसमें यीशु की आदर्श प्रार्थना के प्रत्येक तत्व शामिल होते हैं: आराधना, अंगीकार, धन्यवाद और विनती।
आराधना
प्रार्थना में आराधना और स्तुति का कभी भी अभाव नहीं होना चाहिए। स्तुति से आरम्भ करके, हम यह सुनिश्चित करते हैं कि हमारी प्रार्थना सहायता के लिए माँगों की एक सूची से कहीं बढ़कर हो। भजन संहिता, स्तुति पर आधारित प्रार्थना का एक आदर्श प्रस्तुत करती है। यहाँ तक कि विलाप की भजन संहिता में भी स्तुति शामिल है। यदि प्रार्थना सच्ची आराधना है, तो उसमें परमेश्वर की आराधना भी शामिल होगी।
अंगीकार
यशायाह 6 दर्शाता है कि जब हम परमेश्वर (आराधना) को देखेंगे, तो हम स्वयं को भी देखेंगे। जब हम स्वयं को परमेश्वर की पूर्ण शुद्धता के प्रकाश में देखते हैं, तो हम अंगीकार की आवश्यकता को समझते हैं। कोई भी मसीही, चाहे वह कितना भी परिपक्व क्यों न हो, चाहे उसका परमेश्वर के साथ संबंध कितना भी गहरा क्यों न हो, उसे ऐसी स्थिति में नहीं पहुँचना चाहिए जहाँ वह कहे, "मुझे अंगीकार की कोई आवश्यकता नहीं है। मेरी पूर्णता परम है।" यीशु ने अपने शिष्यों से कहा, “जब तुम प्रार्थना करो तो कहो…और हमारे पापों को क्षमा कर, क्योंकि हम भी अपने हर एक अपराधी को क्षमा करते हैं” (लूका 11:4)। सच्ची आराधना में अंगीकार भी शामिल है।
कृतज्ञता (धन्यवाद देना)
आराधना परमेश्वर की स्तुति इस बात के लिए करती है कि वह कौन है; और कृतज्ञता परमेश्वर के उन कार्यों के लिए जो वह हमारी दुनिया में कर रहा है। कृतज्ञता यह पहचानती है कि हर अच्छा वरदान और हर पूर्ण दान ऊपर से आता है (याकूब 1:17)। कृतज्ञता में, हम परमेश्वर का धन्यवाद उस चीज़ के लिए करते हैं जो उसने हमारे जीवन में की है। 10 कोढ़ियों की कहानी कृतज्ञता के महत्व को दर्शाती है (लूका 17:12-19)।
विनती।
प्रभु की प्रार्थना में, यीशु ने दिखाया कि परमेश्वर अपने बच्चों की प्रार्थनाओं को महत्व देता है। परमेश्वर किसी सांसारिक शासक की तरह नहीं है जो इतना व्यस्त हो कि एक साधारण नागरिक की ज़रूरतों की परवाह न कर सके। इसके बजाय, परमेश्वर एक सिद्ध पिता है जो अपने बच्चों को अच्छी चीज़ें देने में प्रसन्न होता है। प्रभु की प्रार्थना में, हमें साधारण ज़रूरतों के लिए प्रार्थना करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है (“हमारी दिन भर की रोटी...हमें दे”) और आत्मिक मार्गदर्शन भी दिया जाता (“हमें परीक्षा में न ला”)।
प्रभु की प्रार्थना में, जब हम प्रार्थना करते हैं, तो हम अपनी इच्छा परमेश्वर के सामने समर्पित करना सीखते हैं। भरोसेमंद बच्चों की तरह, हम सीखते हैं कि उनकी इच्छा सिद्ध है; उनकी "ना" हमारे भले के लिए है। प्रार्थना कोई जादुई हथियार नहीं है जिससे हम परमेश्वर को अपनी इच्छा के लिए मजबूर कर सकें। प्रार्थना एक आत्मिक अनुशासन है जो हमें परमेश्वर की इच्छा के प्रति आनंदपूर्वक समर्पित होने में सहायता करता है।
अपनी प्राथमिकताओं को परमेश्वर की प्राथमिकताओं के साथ मिलाएँ।
प्रार्थना अक्सर यह दर्शाती है कि हमारे लिए सबसे ज़रूरी क्या है। हमारी सबसे गंभीर प्रार्थना किससे प्रेरित होती है, भौतिक ज़रूरतें या आत्मिक ज़रूरतें?
थिस्सलुनीकियों की कलीसिया के लिए अपनी प्रार्थना मे, पौलुस ने कहा, “हम सदा तुम्हारे लिये प्रार्थना भी करते हैं कि हमारा परमेश्वर तुम्हें इस बुलाहट के योग्य समझे, और भलाई की हर एक इच्छा और विश्वास के हर एक काम को सामर्थ्य सहित पूरा करे, ताकि...हमारे प्रभु यीशु का नाम तुम में महिमा पाए, और तुम उस में…” (2 थिस्सलुनीकियों 1:11-12)। पौलुस की सबसे बड़ी चिंता यह थी कि परमेश्वर उनके जीवन में अपना उद्देश्य पूरा करे। ये मसीही सताए जा रहे थे, परन्तु पौलुस की प्रार्थना यह नहीं थी कि परमेश्वर उन्हें कष्टों से बचाए। इसके बजाय, उसने प्रार्थना की कि उनमें प्रभु यीशु के नाम की महिमा हो।
जिस प्रकार हमारी प्रार्थनाएँ हमारी प्राथमिकताओं को दर्शाती हैं, उसी प्रकार हमारा धन्यवाद भी हमारी प्राथमिकताओं को दर्शाता है। यदि हमारा अधिकांश धन्यवाद भौतिक आशीषों के लिए है, तो भौतिक आशीषें ही हमारे लिए सबसे अधिक मूल्यवान हो सकती हैं। यदि हमारा अधिकांश धन्यवाद हमारे आत्मिक जीवन में परमेश्वर की सहायता के लिए है, तो आत्मिक विकास ही हमारे लिए सबसे अधिक मूल्यवान है।
थिस्सलुनीकियों के लिए अपनी प्रार्थना में, पौलुस ने परमेश्वर को धन्यवाद दिया क्योंकि उनका विश्वास अधिकाधिक मात्रा में बढ़ रहा था, और एक-दूसरे के लिए उनका प्रेम बढ़ता जा रहा था (2 थिस्सलुनीकियों 1:3)। उसका सबसे बड़ा धन्यवाद सांसारिक आशीषों के लिए नहीं था; उसका सबसे बड़ा धन्यवाद उनके आत्मिक विकास के लिए था। आपके लिए धन्यवाद का सबसे बड़ा कारण क्या है, आर्थिक आशीषें या आपके जीवन में आत्मिक विकास का प्रमाण?
परमेश्वर से बात करें, मंडली से नहीं।
बाइबल के वचनों के द्वारा, परमेश्वर मण्डली से बात करते हैं। प्रार्थना में, मण्डली परमेश्वर से बात करती है। सार्वजनिक प्रार्थना का समय अगुए के लिए लोगों को (प्रार्थना के द्वारा) यह बताने का अवसर नहीं है कि वह उनसे क्या कहना चाहता है! प्रार्थना परमेश्वर से बात करती है।
यीशु ने अपने शिष्यों को बताया कि सच्ची आराधना की भावना से कैसे प्रार्थना करनी चाहिए:
जब तू प्रार्थना करे, तो कपटियों के समान न हो, क्योंकि लोगों को दिखाने के लिये आराधनालयों में और सड़कों के मोड़ों पर खड़े होकर प्रार्थना करना उनको अच्छा लगता है। मैं तुम से सच कहता हूँ कि वे अपना प्रतिफल पा चुके। परन्तु जब तू प्रार्थना करे, तो अपनी कोठरी में जा; और द्वार बन्द कर के अपने पिता से जो गुप्त में है प्रार्थना कर। तब तेरा पिता जो गुप्त में देखता है, तुझे प्रतिफल देगा। प्रार्थना करते समय अन्यजातियों के समान बक–बक न करो, क्योंकि वे समझते हैं कि उनके बहुत बोलने से उनकी सुनी जाएगी। इसलिये तुम उन के समान न बनो, क्योंकि तुम्हारा पिता तुम्हारे माँगने से पहले ही जानता है कि तुम्हारी क्या–क्या आवश्यकताएँ हैं (मत्ती 6:5-8)।
सच्ची प्रार्थना परमेश्वर या कलीसिया को प्रभावित करने का प्रयास नहीं करती; यह हमारे स्वर्गीय पिता से सरलता और स्पष्टता से बात करती है।
► आप अपने व्यक्तिगत प्रार्थना जीवन को विकसित करने के लिए क्या करेंगे? आप अपनी कलीसिया में सार्वजनिक आराधना में प्रार्थना को अधिक सार्थक कैसे बनाएँगे?
"मसीही जीवन का मुख्य तत्व हमारे व्यक्तिगत अस्तित्व के केंद्र के रूप में परमेश्वर की आराधना और आराधना का दैनिक अनुभव है।"
- डेनिस किनलॉ
परमेश्वर के वचन के प्रति प्रत्युत्तर स्वरूप भेंट
प्रार्थना परमेश्वर के वचन के प्रति एक स्वाभाविक प्रतिक्रिया है। इसलिए, हमें बाइबल पठन और प्रवचन के बाद प्रार्थना करनी चाहिए। प्रार्थना में, हम परमेश्वर के वचन से प्राप्त सत्य का उत्तर देते हैं; हम आज्ञाकारिता के लिए स्वयं को समर्पित करते हैं।
भेंट भी परमेश्वर के वचन का प्रत्युत्तर है। पुराना नियम में, बलिदान (भेंट) व्यवस्था (परमेश्वर के वचन) के प्रति आराधक का प्रत्युत्तर था। नया नियम में, भेंट हमारे संपूर्ण अस्तित्व के परमेश्वर के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
भेंट अर्पण करना आराधना का एक हिस्सा है। भजनकार ने आराधकों को भेंट लाने और अपने आँगन में आने के लिए कहा (भजन संहिता 96:8)। इब्रानियों के लेखक ने आराधना को भेंट देने के साथ जोड़ा; “भलाई करना और उदारता दिखाना न भूलो, क्योंकि परमेश्वर ऐसे बलिदानों से प्रसन्न होता है” (इब्रानियों 13:16)। पौलुस ने फिलिप्पियों से कहा कि उनकी भेंट एक सुगन्धित भेंट है, एक ऐसा बलिदान जो परमेश्वर को ग्रहणयोग्य और प्रसन्न करता है (फिलिप्पियों 4:18)।
आराधनापूर्ण दान का बाइबल आधारित सिद्धांत
कई कलीसिया जाने वाले लोग दान को मुख्यतः कलीसिया के बिलों के भुगतान का एक तरीका मानते हैं। इससे यह दान एक आत्मिक आराधना के बजाय एक धन का लेन-देन बन जाता है। मसीही प्रबंधन को आराधना का एक हिस्सा समझा जाना चाहिए। निम्नलिखित सिद्धांतों में से प्रत्येक को हमारे दान के बाइबल आधारित सिद्धांत का हिस्सा होना चाहिए।
आराधनापूर्ण दान दिया जाना अनुग्रह से प्रेरित हो किसी भय से नहीं।
आराधना के एक कार्य के रूप में दान करना परमेश्वर के अनुग्रह के प्रति धन्यवाद से प्रेरित होता है। पौलुस ने कुरिन्थियों से यरूशलेम के ज़रूरतमंद मसीहियों की मदद के लिए दान देने का आग्रह किया। उसने उन्हें यह धमकी नहीं दी, “तुम्हें दान करना होगा क्योंकि किसी दिन तुम्हें मदद की ज़रूरत पड़ सकती है।” इसके बजाय, उसने अपनी अपील का समापन स्तुति के साथ किया, “परमेश्वर का, उसके उस दान के लिये जो वर्णन से बाहर है, धन्यवाद हो” (2 कुरिन्थियों 9:15)। उनका दान परमेश्वर के अनुग्रह के वरदान के लिए धन्यवाद से प्रेरित होगा। यदि कोई भेंट सच्ची आराधना है, तो वह एक इच्छुक हृदय से आती है।
आराधनापूर्ण दान दिया जाना प्रेम से प्रेरित हो कुछ पाने की इच्छा से नहीं।
सच्ची आराधना परमेश्वर के प्रति प्रेम से प्रेरित होती है, न कि कुछ पाने की इच्छा से। पैसों के दान, हमारे आत्मसमर्पण का प्रतीक हैं, जो हम परमेश्वर को अर्पित करते हैं। पौलुस ने मकिदुनिया के मसीहियों की प्रशंसा इसलिए की क्योंकि “उन्होंने प्रभु को फिर परमेश्वर की इच्छा से हम को भी अपने आपको दे दिया” (2 कुरिन्थियों 8:5)। उनके दान परमेश्वर और उनके क्षेत्र में सुसमाचार लाने वाले प्रेरितों के प्रति उनके प्रेम का प्रतीक थे।
जिस प्रकार संगीत या कोई अन्य आराधना गतिविधि गलत कारणों से की जा सकती है, उसी प्रकार दान भी परमेश्वर के प्रति प्रेम के बजाय कुछ पाने की इच्छा से प्रेरित हो सकता है। कुछ प्रचारक वादा करते हैं कि परमेश्वर आर्थिक दान के बदले में आर्थिक आशीष देंगे। बाइबल के संदर्भ से हटकर, वे परमेश्वर को दिए गए दान के लिए सौ गुना प्रतिफल देने का वादा करते हैं। ऐसा दान प्रेमपूर्ण आराधना का कार्य नहीं होगा, बल्कि एक विराट लॉटरी टिकट खरीदने जैसा होगा जिसमें देने वाला जैकपॉट जीतने की उम्मीद करता है! बाइबल कहीं भी इस प्रकार के दान की सराहना नहीं करती।
बजाय इसके कि बाइबल मरियम के दान की सराहना करती है। जब उसने यीशु का अभिषेक किया, तो उसे कोई प्रतिफल नहीं मिला। उसने बिना बदले की चिंता किए अपनी बचत उड़ेल दी। यहाँ तक कि शिष्य भी उसके व्यर्थ खर्च से क्रोधित थे। केवल यीशु ने ही उसके दान को देखा और उसकी प्रशंसा की, एक ऐसा दान जो पूरी तरह से प्रेम से प्रेरित था (मत्ती 26:6-13)।
आराधनापूर्ण दान न केवल परमेश्वर के प्रति प्रेम से, बल्कि दूसरों के प्रति प्रेम से प्रेरित होता है। यूहन्ना ने अपने पाठकों को याद दिलाया कि सच्चा प्रेम केवल शब्दों से बढ़कर है; यह कर्म है। फिलिप्पियों का पौलुस के प्रति प्रेम उनके दान में देखा जा सकता था। एक विश्वासी का दूसरों के प्रति प्रेम दान में देखा जा सकता है।
पर जिस किसी के पास संसार की संपत्ति हो और वह अपने भाई को कंगाल देखकर उस पर तरस खाना न चाहे, तो उसमें परमेश्वर का प्रेम कैसे बना रह सकता है? हे बालको, हम वचन और जीभ ही से नहीं, पर काम और सत्य के द्वारा भी प्रेम करें (1 यूहन्ना 3:17-18)।
आराधनापूर्ण दान दिया जाना उदारता से हो कंजूसी से नहीं।
पौलुस ने कुरिन्थ की कलीसिया को उदारतापूर्वक दान देने के लिए चुनौती दी जब उसने कहा, “तुम हर बात में सब प्रकार की उदारता के लिये जो हमारे द्वारा परमेश्वर का धन्यवाद करवाती है, धनवान किए जाओ।” उनकी उदारता परमेश्वर के प्रति उनके धन्यवाद की अभिव्यक्ति थी। “क्योंकि इस सेवा के पूरा करने से न केवल पवित्र लोगों की आवश्यकताएँ पूरी होती हैं, परन्तु लोगों की ओर से परमेश्वर का भी बहुत धन्यवाद होता है” (2 कुरिन्थियों 9:11-12)। सच्ची आराधना के रूप में देने के लिए, खुले दिल से देना चाहिए।
आराधनापूर्ण दान दिया जाना विनम्रता से हो घमण्ड से नहीं।
► मत्ती 6:1-4 पढ़ें।
पहाड़ी उपदेश में, यीशु ने दान देने के गलत इरादों के विषय चेतावनी दी थी। कुछ लोग दूसरों से प्रशंसा पाने के लिए देते हैं; परन्तु उनका प्रतिफल प्रशंसा ही है। “वे अपना प्रतिफल पा चुके।” कुछ लोग चुपचाप दान देते हैं, और अपनी विनम्रता की तारीफ़ करते हैं; उनका प्रतिफल आत्म-संतुष्टि है। यीशु ने कहा, “जो तेरा दाहिना हाथ करता है, उसे तेरा बायाँ हाथ न जानने पाए।” अपनी उदारता पर स्वयं की प्रशंसा मत कीजिए। इसके बजाय, अपने स्वर्गीय पिता को अपनी इच्छानुसार आपको देखने और प्रतिफल देने दीजिए।
हर्ष के साथ देने की एक कहानी
जॉन वेस्ली ने अभी-अभी अपने कमरे के लिए तस्वीरें ख़रीदी ही थीं कि एक नौकरानी उनके दरवाज़े पर आई। ठंड का दिन था और उन्होंने देखा कि उसने सिर्फ़ एक पतला गाउन पहना हुआ था। उन्होंने कोट के लिए कुछ पैसे देने के लिए अपनी जेब में हाथ डाला, और पाया कि उनके पास बहुत कम पैसे बचे हैं। वे चिल्लाए, "मैंने अपनी दीवारों को उन पैसों से सजाया है जो शायद इस बेचारी को ठंड से बचा सकते थे!"
वेस्ली ने अपने ख़र्चों को कम करना आरम्भ कर दिया ताकि उनके पास ग़रीबों को देने के लिए पैसे हों। अपनी डायरी में, उन्होंने दर्ज किया कि एक वर्ष उनकी आय £30 थी, और उनका जीवन-यापन का ख़र्च £28 था, इसलिए उनके पास देने के लिए £2 थे। अगले वर्ष, उनकी आय दोगुनी हो गई, परन्तु वे अब भी £28 पर गुज़ारा करते थे और £32 दान कर देते थे। तीसरे वर्ष, उनकी आय बढ़कर £90 हो गई; फिर से वे £28 पर गुज़ारा करते थे और £62 दान कर देते थे। चौथे वर्ष, उन्होंने £120 कमाए, फिर से £28 पर गुज़ारा करते थे, और ग़रीबों को £92 दान कर देते थे।
वेस्ली का उपदेश था कि मसीहियों को केवल दशमांश ही नहीं, बल्कि अतिरिक्त दान भी देना चाहिए। उनका मानना था कि बढ़ती आय के साथ, हमारा दान भी बढ़ना चाहिए। उन्होंने जीवन भर इसी का पालन किया। यहाँ तक कि जब उनकी आय हज़ारों पाउंड तक पहुँच गई, तब भी उन्होंने सादगी से जीवन बिताया और अतिरिक्त धन दान कर दिया। एक वर्ष उनकी आय £1,400 से अधिक थी; उन्होंने £30 को छोड़कर बाकी सब दान कर दिया।[1] उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी भी £100 से ज़्यादा नहीं रखा। उन्होंने अपने जीवनकाल में कमाए गए £30,000 में से अधिकांश दान कर दिया।[2]
इस कहानी का सार गरीबी के लिए कोई कानूनी आदेश नहीं है! बल्कि सार है परमेश्वर के प्रति आनंदपूर्वक और स्वेच्छा से आज्ञाकारिता। परमेश्वर सभी को जॉन वेस्ली जितनी आय नहीं देते; परमेश्वर सभी को जॉन वेस्ली जितनी दर से दान करने के लिए नहीं कहते। परीक्षा यह नहीं है कि, "क्या मैं किसी और के बराबर दे रहा हूँ?" परीक्षा यह है कि, "क्या मैं परमेश्वर की आज्ञाकारिता में आनंदपूर्वक दे रहा हूँ?" परमेश्वर हमें त्यागपूर्ण दान के साथ आराधना करने के लिए बुलाते हैं।
दान देने की आदत
क्योंकि दान देना एक आराधना का कार्य है, इसलिए दान ऐसे तरीकों से इकट्ठा किया जाना चाहिए जो आराधना की भावना को बढ़ावा दें। निम्नलिखित व्यावहारिक विचारों पर विचार करें।
दान देने मे आराधना पर ज़ोर होना चाहिए, आवश्यकता पर नहीं।
सम्भवत: यही कारण है कि कई मसीही कलीसिया के बिलों का भुगतान करने के लिए दान को मुख्य रूप से एक तरीका मानते हैं, क्योंकि दान में बिलों का भुगतान करने पर ज़ोर दिया जाता है! यह तब और भी बदतर हो जाता है जब आर्थिक संकट के कारण हम कहते हैं, "कलीसिया बंद हो जाएगी " या "हम एक मिशनरी नहीं भेज सकते" यदि उदार दान नहीं दिया जाता। कभी-कभी पासबान दान माँगने के लिए माफ़ी माँगता है; "काश हमें आपसे पैसे माँगने की ज़रूरत न पड़ती।" इसके बजाय, दान खुशी से धन्यवाद देने का एक तरीका होना चाहिए।
जब हम दान देने की बात कर रहे हैं तो ज़ोर आराधना पर होना चाहिए। दान का आरम्भ किसी ऐसे वचन से किया जा सकता है जो आराधकों को दान के उद्देश्य की याद दिलाए। 2 कुरिन्थियों 8:9 और 2 कुरिन्थियों 9:7, निर्गमन 25:2, प्रेरितों 20:35, और यहाँ तक कि यूहन्ना 3:16 जैसे वचन दान देने की सच्ची प्रेरणा की ओर संकेत करते हैं।
दान अपने आप में आराधना सभा का एक भाग होना चाहिए।
कुछ संस्कृतियों में लोगों को सेवा के अलावा भी अपना चढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करना आम बात है। भले ही यह दिखावे से बचने या सेवा में समय बचाने की इच्छा से प्रेरित हो सकता है, परन्तु यह दान को आराधना से अलग कर देता है। भेंट को आराधना सभा का एक हिस्सा मानने से आराधकों को यह समझने में मदद मिलती है कि दान करना आराधना का एक कार्य है।
क्योंकि दान देना परमेश्वर के प्रति हमारा प्रत्युत्तर है, इसलिए आप प्रवचन से पहले की बजाय बाद में भेंट लेने पर विचार कर सकते हैं। इसका अर्थ है, "हम परमेश्वर को उनके वचन के जवाब स्वरूप दे रहे हैं।"
माता-पिता को चाहिए कि वे अपने बच्चों को आराधना में दान देना सिखाएँ।
जिस तरह हम अपने बच्चों को गाना, प्रार्थना करना और बाइबल पठन और प्रवचन सुनना सिखाते हैं, उसी तरह हमें अपने बच्चों को खुशी से देना भी सिखाना चाहिए। जैसे-जैसे हमारे बच्चे सीखते हैं कि देना आराधना का एक आनंददायक कार्य है, वे भी आराधक बन जाते हैं।
दान के समय बजने वाला संगीत आराधना को दर्शाना चाहिए।
यदि दान देना आराधना है, तो दान देने के दौरान संगीत भी आराधना ही होना चाहिए। यह संगीत वाद्य या गायन हो सकता है; यह एकल या सामूहिक हो सकता है; यह शांत और चिंतनशील या आनंदमय और उल्लासमय हो सकता है; शैली चाहे जो भी हो, यह आराधना का एक अंग होना चाहिए। दान देने के दौरान संगीत प्रस्तुत करने वालों को आत्मिक मार्गदर्शन के लिए प्रार्थना करनी चाहिए, ठीक वैसे ही जैसे आराधना का अगुआ आत्मिक मार्गदर्शन के लिए प्रार्थना करता है। आराधना के किसी भी भाग को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए।
दान लेने के बाद समर्पण की प्रार्थना की जानी चाहिए।
क्योंकि भेंट परमेश्वर को समर्पित है, इसलिए भेंट के बाद समर्पण की प्रार्थना अवश्य करनी चाहिए। इससे आरधकों को दान के उद्देश्य की याद आती है और दान को आराधना के रूप में दर्शाने का प्रत्यक्ष प्रमाण मिलता है।
कलीसिया के अगुए लोगों द्वारा दिए गए दानों के अच्छे प्रबंधक होने चाहिए।
दान देने में, आराधक अपनी भेंटों को कलीसिया के अगुवों के प्रबंधन में सौंप रहे हैं। कलीसिया के अगुवों को भेंटों की अच्छी देखभाल करनी चाहिए। कलीसिया को धन के उपयोग का लेखा-जोखा देना यह दर्शाता है कि भेंटों का उपयोग परमेश्वर के कार्य के लिए किया जा रहा है। यह दान देने को प्रोत्साहित करता है और कलीसिया की अगुआई में बेईमानी के प्रलोभन को कम करता है। ऐसे संसार में जहाँ मसीही अगुवों को अविश्वास की दृष्टि से देखा जाता है, हमें स्वयं को निर्दोष साबित करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।
भेंट, बिल चुकाने का एक तरीका मात्र नहीं है; यह आराधना का एक कार्य है। अपने वचन के माध्यम से, परमेश्वर स्वयं को आराधकों के सामने प्रकट करते हैं। हम हर्षित हृदय से दिए गए बलिदानात्मक भेंटों के साथ जवाब देते हैं। यही सच्ची आराधना है।
दोबारा जाँच
क्या आपकी कलीसिया के लोग दान देते समय यह महसूस करते हैं कि वे आराधना कर रहे हैं, या वे बस बिल चुका रहे हैं? आप दान को आराधना का कार्य बनाने के लिए कौन से व्यावहारिक कदम उठा सकते हैं?
[1]तुलना के लिए, आज यह 1,77,32,500 ₹कमाने और 4,43,312 ₹ को छोड़कर बाकी सब दान करने के बराबर है। अपने जीवनकाल में, वेस्ली ने आज के हिसाब से लगभग 26,59,87,500 ₹ के बराबर की कमाई की और दान कर दिया।
► अपनी कलीसिया में प्रभु भोज के पालन पर चर्चा करें। आप कितनी बार प्रभु भोज मनाते हैं? जब आप प्रभु भोज मनाते हैं, तो क्या यह सभा का एक मुख्य अंग होता है?
जिस प्रकार परमेश्वर लिखित वचन (पवित्रशास्त्र का पठन) और बोले गए वचन (उसके वचन का प्रचार) में प्रकट होता है, उसी प्रकार वह प्रभु भोज के प्रदर्शित वचन में भी प्रकट होता है।[1] प्रभु भोज यीशु की प्रायश्चित मृत्यु की याद दिलाता है और उनके पुनरुत्थान का उत्सव है। अंतिम भोज फसह से संबंधित था, परन्तु इसने नई वाचा का भी उद्घाटन किया।
► मत्ती 26:17-30 और 1 कुरिन्थियों 11:17-34 पढ़ें।
नया नियम में प्रभु भोज के संदर्भ में सुसमाचारों के वृत्तांत और कुरिन्थ की कलीसिया को पौलुस के निर्देश शामिल हैं।
[2]प्रभु भोज के पालन से संबंधित तीन प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं।
प्रभु भोज का क्या अर्थ है?
प्रभु भोज कितनी बार किया जाना चाहिए?
प्रभु भोज कैसे किया जाना चाहिए?
प्रभु भोज का क्या अर्थ है?
प्रभु भोज का पालन आराधना का एक सार्थक हिस्सा है।[3] कुरिन्थ की कलीसिया को लिखते हुए पौलुस ने प्रभु भोज में यह दर्शाया:
1. हम मसीह की मृत्यु की ओर देखते हैं (“प्रभु की मृत्यु को...प्रचार करते हो”)।
2. हम मसीह की वापसी की प्रतीक्षा करते हैं (“जब तक वह न आए”)।
प्रभु भोज करते समय, हम उनके बलिदान को याद करते हैं और उनके वादा किए आगमन की प्रतीक्षा करते हैं। ये तत्व मसीह की देह और रक्त का प्रतिनिधित्व करते हैं और हमें प्रभु की मृत्यु में हमारी भागीदारी की याद दिलाते हैं। “वह धन्यवाद का कटोरा, जिस पर हम धन्यवाद करते हैं; क्या मसीह के लहू की सहभागिता नहीं? वह रोटी जिसे हम तोड़ते हैं, क्या वह मसीह की देह की सहभागिता नहीं?” (1 कुरिन्थियों 10:16)। प्रभु भोज क्रूस पर चढ़े और फिर जी उठे प्रभु की निरन्तर उपस्थिति का एक सशक्त प्रतीक है।
प्रभु भोज कितनी बार किया जाना चाहिए?
न तो पवित्रशास्त्र और न ही कलीसिया का इतिहास इस प्रश्न का कोई निश्चित उत्तर देता है। ऐसा प्रतीत होता है कि आरंभिक कलीसिया में प्रभु भोज प्रत्येक रविवार को लिया जाता था। आज, कुछ कलीसिया साप्ताहिक रूप से प्रभु भोज मनाते हैं, जबकि अन्य इसे वर्ष में केवल एक या दो बार ही करते हैं।
जब तक प्रभु भोज आराधना का एक श्रद्धापूर्ण पहलू है, तब तक बार-बार इसका पालन करने से प्रभु भोज का महत्व कम नहीं होता, ठीक उसी तरह जैसे साप्ताहिक बाइबल पठन आराधना में बाइबल के वचनों के महत्व को कम नहीं करता।
प्रभु भोज कैसे किया जाना चाहिए?
पौलुस ने कुरिन्थियों को खाने-पीने के बारे में चेतावनी दी “अनुचित रीति से” (1 कुरिन्थियों 11:27)।[4] कुछ व्यावहारिक कदम हमें प्रभु भोज को मसीहियों के लिए उसके महत्व के अनुरूप मनाने में मदद कर सकते हैं।
प्रभु भोज आराधना सभा का मुख्य भाग होना चाहिए, न कि उसका एक अतिरिक्त भाग।
प्रभु भोज का स्वाभाविक समय प्रवचन के बाद का होता है। ऐसे में, प्रवचन हमें प्रभु भोज की गहरी समझ की ओर ले जाना चाहिए। यह प्रभु भोज से सीधे संबंधित प्रवचन के माध्यम से, या किसी संबंधित विषय (छुटकारा, प्रायश्चित, अनुग्रह, शिष्यत्व) पर प्रवचन के द्वारा किया जा सकता है। जिन कलीसियाओं में प्रभु भोज अक्सर किया जाता है, उनके लिए हर सभा का विषय प्रभु भोज पर केंद्रित करना उचित नहीं है। यद्यपि, प्रभु भोज के पालन और उससे पहले की सभा के बीच एक स्पष्ट संबंध होना चाहिए।
प्रभु भोज एक पवित्र और आनन्ददायक अवसर दोनो ही है।
प्रभु भोज एक गंभीर आत्म-परीक्षण और परमेश्वर की अनुग्रहपूर्ण कृपा के आनन्दमय उत्सव का समय है। इस गंभीरता का प्रदर्शन इस स्मरण में होता है कि यह भोज प्रभु की मृत्यु की स्मृति में खाया जाता है। इस आनन्द का प्रदर्शन प्रभु की वापसी के वायदे में होता है।
कभी-कभी, प्रभु भोज में पुनरुत्थान का उत्सव और मसीह के आगमन की प्रत्याशा पर विशेष बल दिया जा सकता है। अन्य समयों में, यीशु की मृत्यु की गंभीरता और आत्म-परीक्षण के महत्व पर विशेष बल दिया जा सकता है। दोनों ही पहलू इस विधि का हिस्सा हैं।
हम प्रभु भोज में आनंदित होते हैं क्योंकि प्रभु भोज परमेश्वर की कृपा से संभव हुआ है। प्रभु भोज में, हमें याद दिलाया जाता है कि केवल अनुग्रह ही हमारा उद्धार प्रदान करता है। हम प्रभु भोज की गंभीरता को इसलिए समझते हैं क्योंकि हम याद रखते हैं कि प्रभु भोज में हमारी भागीदारी पाप से दूर भागने के समर्पण का प्रतीक है। प्रभु की मेज़ पर, प्रत्येक आराधक को स्वयं की जाँच करनी चाहिए।
प्रभु-भोज में कलीसिया की एकता दिखाई देनी चाहिए।
यह दुख की बात यह है कि प्रभु भोज, एक ऐसा विधान जिसका उद्देश्य कलीसिया की एकता को प्रकट करना था, कभी-कभी विभाजन का कारण बन गया है। प्रभु भोज कैसे परोसा जाए (व्यक्तिगत प्याले, एक ही प्याला, प्याले में रोटी डुबोना) और कौन इसमें भाग ले सकता है (सभी घोषित विश्वासी, केवल बपतिस्मा प्राप्त लोग, केवल स्थानीय कलीसिया के सदस्य) इस पर मतभेदों ने कलीसियाओं के बीच विभाजन को जन्म दिया है।
पौलुस ने कुरिन्थ की कलीसिया को याद दिलाया कि जैसे वे एक रोटी आपस में बाँटते हैं, वैसे ही उन्हें एक देह होना चाहिए। “इसलिये कि एक ही रोटी है तो हम भी जो बहुत हैं, एक देह हैं : क्योंकि हम सब उसी एक रोटी में भागी होते हैं” (1 कुरिन्थियों 10:17)।
हमें याद रखना चाहिए कि प्रभु भोज में, आराधना प्राथमिक है जबकि प्रक्रियाएँ सहायक हैं। कलीसिया को ऐसी प्रक्रियाओं का पालन करना चाहिए जो सुसमाचार और 1 कुरिन्थियों के प्रति निष्ठावान हों। यद्यपि, प्रभु भोज चाहे किसी भी तरीके से परोसा जाए, उसे विभाजनकारी नहीं बनना चाहिए। प्रभु भोज में, हम परमेश्वर के परिवार की एकता का उत्सव मनाते हैं।
[1]Franklin M. Segler and Randall Bradley, Christian Worship: Its Theology and Practice (Nashville: B&H Publishing, 2006), 178
"प्रभु भोज, प्रभु की अपने लोगों के साथ नियुक्ति है। जो लोग मसीह के साथ इस नियुक्ति को निभाते हैं, वे पूरे विश्वास के साथ आशा कर सकते हैं कि वह उनसे मिलने ज़रूर आएंगे।"
- फ्रैंकलिन सेगलर और
रान्डेल ब्रैडली
[3]चित्र: "The Lord's Supper" द्वारा लिया गया है Allison Estabrook 14 अक्टूबर, 2022, को से लियागया https://www.flickr.com/photos/sgc-library/52476662295/, इस लाइसेंस के अन्तर्गत CC BY 4.0.
[4]इस पद की व्याख्या कभी-कभी उस व्यक्ति के प्रभु भोज के अयोग्य होने के संदर्भ में की गई है। यद्यपि, "अनुचित रीति से" एक बेहतर अनुवाद प्रतीत होता है। कोई भी यीशु के बलिदान के योग्य नहीं है। कुरिन्थ में सुधार की जाने वाली समस्या आराधक की अयोग्यता नहीं थी, बल्कि जिस अपमानजनक और अयोग्य तरीके से वे इस पवित्र भोज का पालन कर रहे थे, वह थी।
निष्कर्ष: आराधना का सशक्त प्रभाव
क्या आराधना ज़रूरी है? यहाँ 1945 की एक गवाही दी गई है जो दिखाती है कि जब एक साधारण व्यक्ति प्रार्थना के द्वारा आराधना करता है, तो क्या हो सकता है।
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान, बेलर विश्वविद्यालय में एक धर्मांतरित बौद्ध जापानी-अमेरिकी छात्र पुनरुत्थान का माध्यम बन गया। रेजी होशिजाकी स्कूल की फीस भरने के लिए चौकीदार का काम करता था। कक्षाओं की सफ़ाई करते हुए, वह हर मेज़ के पास प्रार्थना करने लगा।
एक दिन, सप्ताहों की प्रार्थना के बाद, रेजी कक्षा में बैठा था, तभी वह अपने सहपाठियों के लिए इतना बोझिल हो गया कि वह घुटनों के बल गिर पड़ा और रोने लगा और प्रार्थना करने लगा। छात्रों ने पूछा, "रेजी को क्या हो गया है?" रेजी को कुछ भी नहीं हुआ था; उसकी कुर्सी उसकी वेदी बन गई थी।
रेजी की मध्यस्थता से, पुनरुत्थान बेलर विश्वविद्यालय और फिर टेक्सास राज्य में फैल गया। दर्जनों छात्र प्रचारकों ने पूरे दक्षिण-पश्चिमी संयुक्त राज्य अमेरिका में पुनरुत्थान को फैलाने के लिए बेलर परिसर छोड़ दिया। प्रार्थना आराधना का एक अनिवार्य हिस्सा है। जब हम आराधना करते हैं, तो हमारा संसार परमेश्वर की शक्ति से बदल जाता है।
(1) हम अपनी आराधना के सभी भागों में बाइबल के वचनों को शामिल करके उन्हें आराधना का मुख्य स्थान बना सकते हैं।
(2) क्योंकि बाइबल आराधना का मुख्य स्थान है, इसलिए हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इसे स्पष्ट, भावपूर्ण और विविधतापूर्ण ढंग से पढ़ा जाए जिससे पठन ताज़ा रहे।
(3) क्योंकि प्रचार आराधना का एक अंग है:
प्रचार के लिए सावधानीपूर्वक तैयारी की ज़रूरत होती है।
प्रचार के लिए मण्डली से प्रतिक्रिया की आवश्यकता होती है।
प्रचार करने के लिए प्रचारक की ओर से प्रतिक्रिया की आवश्यकता होती है।
प्रचारक को पवित्र आत्मा द्वारा सामर्थी होना चाहिए।
(4) प्रार्थना को सार्वजनिक आराधना का एक सार्थक हिस्सा बनाने के व्यावहारिक तरीके:
अपने व्यक्तिगत प्रार्थना जीवन को विकसित करें
प्रार्थना करना सीखें
बाइबल के वचनों से प्रार्थना करें
परमेश्वर के साथ बातचीत करने पर ध्यान केंद्रित करें
अपनी प्राथमिकताओं को परमेश्वर की प्राथमिकताओं के साथ मिलाएँ।
परमेश्वर से बात करें, मंडली से नहीं।
(5) क्योंकि दान आराधना का एक भाग है:
दान दिया जाना अनुग्रह से उत्प्रेरित हो किसी भय से नहीं।
दान दिया जाना प्रेम से उत्प्रेरित हो कुछ पाने की इच्छा से नहीं।
दान दिया जाना उदारता से हो कंजूसी से नहीं।
दान दिया जाना विनम्रता से हो घमण्ड से नहीं।
जिस तरह से हम दान इकट्ठा करते हैं, उससे आराधना की भावना को बढ़ावा मिलना चाहिए।
(6) प्रभु भोज
मसीह की मृत्यु की ओर देखते हैं
मसीह की वापसी की प्रतीक्षा करते हैं
इसे आदरणीय तरीके से किया जाना चाहिए।
इसे गंभीरता और आनंद दोनों तरह से किया जाना चाहिए।
इसे ऐसे तरीके से किया जाना चाहिए जो कलीसिया की एकता को दर्शाता हो।
पाठ 7 के कार्य
(1) पाठ 6 में, आपने पाँच अलग-अलग विषयों से संबंधित गीत चुने थे। इन पाँचों विषयों में से प्रत्येक के लिए, उस विषय से संबंधित 3-4 बाइबल संदर्भ ढूँढ़िए। आपकी सूचियों का उपयोग अगले पाठ में आराधना सभा की योजना बनाते समय किया जाएगा।
परमेश्वर के स्वभाव पर 3-4 पद
यीशु और उनकी मृत्यु तथा पुनरुत्थान पर 3-4 पद
पवित्र आत्मा और कलीसिया पर 3-4 पद
परमेश्वर के लोगों को समर्पित, पवित्र जीवन जीने की बुलाहट देनेवाले 3-4 पद
सुसमाचार प्रचार और मिशन पर 3-4 पद
(2) अगले पाठ के आरम्भ में, आप इस पाठ पर आधारित एक परीक्षा देंगे। तैयारी के लिए परीक्षा के प्रश्नों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें।
पाठ 7 परीक्षा
(1) आराधना में पवित्रशास्त्र के महत्व को दर्शाने वाले तीन उदाहरण की सूची बनाएँ।
(2) आराधना सभा के तीन भागों के नाम बताइए जिनमें पवित्रशास्त्र का उपयोग किया जा सकता है।
(3) प्रवचन को आराधना मानने के सिद्धांत की चार व्यावहारिक अर्थपूर्ण बातों की सूची बनाएँ।
(4) प्रार्थना को सार्वजनिक आराधना का एक सार्थक हिस्सा बनाने के लिए तीन व्यावहारिक सुझाव बताएँ।
(5) आराधनापूर्ण दान के बाइबल आधारित चार सिद्धांतों की सूची बनाएँ।
(6) दान को आराधना का कार्य बनाने के लिए चार व्यावहारिक विचार बताइए। (कोई चार)
(7) 1 कुरिन्थियों में स्वीकार किए गए प्रभु भोज के दो पहलुओं की सूची बनाएँ।
Free to print for ministry use. No changes to content, no profit sales.
SGC exists to equip rising Christian leaders around the world by providing free, high-quality theological resources. We gladly grant permission for you to print and distribute our courses under these simple guidelines:
No Changes – Course content must not be altered in any way.
No Profit Sales – Printed copies may not be sold for profit.
Free Use for Ministry – Churches, schools, and other training ministries may freely print and distribute copies—even if they charge tuition.
No Unauthorized Translations – Please contact us before translating any course into another language.
All materials remain the copyrighted property of Shepherds Global Classroom.