पाठ के उद्देश्य
इस पाठ के अन्त होने तक विद्यार्थी को नीचे दिए गए कार्य करने के योग्य होना चाहिए:
(1) आराधना में सांस्कृतिक भिन्नताओं का सम्मान करते हुए पवित्रशास्त्र के प्रति निष्ठावान रहने के महत्व को पहचानना।
(2) पवित्रशास्त्र और संस्कृति, दोनों के संदर्भ में आराधना का मूल्यांकन करना।
(3) संगीत शैली के मूल्यांकन की विशेष चुनौतियों को समझना।
(4) रोमियों 14 के सिद्धांतों को आराधना में लागू करना।
(5) आराधना में बच्चों और युवाओं की सहभागिता के महत्व को सराहना और स्वीकार करना।
(6) आराधना में भावनाओं पर अत्यधिक ज़ोर देने या भावनाओं को अनदेखा करने से सावधान रहना।