पहली मुलाकात
उन्होंने समीरा के दरवाज़े को खटखटाया और उसे अवेक पत्रिका दी। आगंतुक एक महिला थी जो अपने दो बच्चों के साथ आई थी। उन्होंने अच्छे कपड़े पहिन रखे थे और वे मिलन सार थे। पत्रिका का मुख पृष्ट बच्चों की अच्छे स्कूल में पढाई में मदद करने के बारे में था। उस महिला ने एक वचन पढ़ा और उस पर व्याख्या की और उसके बाद उसने समीरा से पूछा की क्या वह चाहेगी कि वे बाइबल अध्ययन के लिए उनके पास फिर से आएं। समीरा ने कहा वह इस बारे में विचार करेगी।