परिचय
► धार्मिक मतभेद क्यों होते हैं? क्या धार्मिक मतभेद आवश्यक हैं या इन्हें टाला जा सकता है?
► इन प्रश्नों पर संक्षिप्त चर्चा के बाद, कक्षा को निम्नलिखित वचन संदर्भों को देखना चाहिए: 1 तीमुथियुस 3:15, यहूदा 1:3; मत्ती 16:6, 12; तीतुस 1:9; और 1 पतरस 3:15। संक्षेप में चर्चा करें कि ये पद धार्मिक संघर्ष के बारे में क्या संकेत देते हैं।
यीशु ने कुएँ के पास सामरी स्त्री से कहा कि सामरियों की उपासना में समस्या यह है कि वे नहीं जानते कि वे किसकी उपासना करते हैं (यूहन्ना 4:22)। परमेश्वर के बारे में मनुष्य की अवधारणा उसकी सबसे महत्वपूर्ण विशेषता है और निश्चित रूप से उसके सम्पूर्ण धर्म का आधार है। परमेश्वर कैसे हैं, इस बात को लेकर ग़लत होने से अधिक गंभीर कोई और चूक नहीं हो सकती।
परमेश्वर के बारे में कुछ विश्वास किए बिना उनकी आराधना करना असंभव है। यदि किसी व्यक्ति के पास परमेश्वर के बारे में गलत अवधारणा है, तो वह उन विशेषताओं का सम्मान करेगा जो परमेश्वर में नहीं हैं और उन विशेषताओं का सम्मान करने में विफल रहेगा जो परमेश्वर में हैं। उपासक का अपना चरित्र परमेश्वर को लेकर उसकी सोच के हिसाब से ढलने के प्रयास में ख़राब हो जाएगा।
एक व्यक्ति यीशु के बारे में कुछ विश्वास किए बिना उद्धार के लिए उन पर विश्वास नहीं कर सकता। यदि कोई व्यक्ति यीशु के बारे में गलत बातों पर विश्वास करता है, तो उसके पास एक ऐसा सिद्धांत है जो सुसमाचार का समर्थन नहीं करता है। वह एक झूठे सुसमाचार पर विश्वास कर सकता है जो उसका उद्धार नहीं कर पायेगा।
कलीसिया की ज़िम्मेदारी है कि वह सत्य को स्थापित करे। प्रेरित पौलुस ने कहा कि कलीसिया ही सत्य का खंभा और नीव है (1 तीमुथियुस 3:15)। सत्य को स्थापित करने के लिए, कलीसिया की ज़िम्मेदारी है कि वह उसे समझाए और उसका बचाव करे। प्रेरित यहूदा हमें बताते हैं कि जब लोग गलत सिद्धांत सिखाते हैं, तो हमें क्या करना चाहिए "उस विश्वास के लिये पूरा यत्न करो जो पवित्र लोगों को एक ही बार सौंपा गया था।" (यहूदा 1:3)
मिथ्या सिद्धांत एक बीमारी की तरह है जो दूसरों को बीमार करती है (2 तीमुथियुस 2:17)। झूठे सिद्धांत की तुलना खमीर से की गई है, जो धीरे-धीरे सारे गुंदे हुए आंटे को खमीरा कर देता है (मत्ती 16:6)।
परमेश्वर ने पासबानों को सत्य की रक्षा करने वाले अगुवों के रूप में बुलाया है। पौलुस ने तीतुस से कहा कि पासबान को स्वस्थ धर्मसिद्धान्त में शिक्षा देनी चाहिए और जो लोग इसका विरोध करते हैं उन्हें फटकारना चाहिए (तीतुस 1:9)। उन्होंने यह भी कहा कि धोखेबाज़ों के कारण पूरे परिवार सच्चाई से दूर ले जाए जा रहे थे (तीतुस 1:10-11)।
यह कोर्स उन सिद्धांतों के बारे में नहीं है जो विभिन्न मसीही कलीसियाओं को मेथोडिस्ट, बैपटिस्ट या पेंटेकोस्टल जैसी श्रेणियों में विभाजित करते हैं। यह कलीसियाएँ आम तौर पर इस कोर्स के पीछे संदर्भित "सिद्धान्त की हस्तपुस्तिका" में दिए गए आवश्यक बाइबल सिद्धांतों पर सहमत होती हैं। इसके बजाय, यह कोर्स उन धार्मिक समूहों को देखता है जो मसीही धर्म की नींव रखने वाले सिद्धांतों को नकारते हैं।
इस पाठ में हम आठ महत्वपूर्ण तरीकों का अध्ययन करेंगे जिनके द्वारा मसीहियों को धार्मिक संघर्ष का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्हे:
1. व्यक्तिगत रूप से उद्धार का अनुभव होना चाहिए।
2. बाइबल के सिद्धान्त में स्थापित होना चाहिए।
3. गलती के खतरे को समझना चाहिए।
4. पंथ के सदस्यों को समझना चाहिए।
5. झूठे धर्मों की उत्पत्ति को समझना चाहिए।
6. सुसमाचार बाँटना चाहिए।
7. कलीसिया को प्रदर्शित करना चाहिए।