परिचय
कक्षा के अगुए के लिए सूचना: इस स़त्र की शुरूआत में, छात्रों को अपने अनुभवों का वर्णन करना है जब उन्होंने पिछले पाठ में सीखी गयी विधियों के साथ सुसमाचार को बाँटा। याद रखें कि छात्रों को एक दूसरे को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता हैं। प्रत्येंक छात्र जिसने सुसमाचार को बाँटा है, भले ही सुनने वाले ने सकारात्मक प्रतिक्रिया ना दी हो तो भी वह कुछ महत्वपूर्ण प्राप्त करता है।
इस पाठ की तैयारी के लिए, कक्षा में रेखा-चित्र का वर्णन करने के लिए एक चॉकबोर्ड, व्हाइटबोर्ड या बड़ा कागज होने के लिए सुनिश्चित करें।
‘‘जो कुछ हम ने देखा और सुना है उसका समाचार तुम्हें भी देते हैं, इसलिये कि तुम भी हमारे साथ सहभागी हो; और हमारी यह सहभागिता पिता के साथ, और उसके पुत्र यीशु मसीह के साथ है’’। (1 यूहन्ना 1:3)
► सुसमाचार को बांटने के लिए प्रेरीत ने क्या कारण दिया?
हमने अनुभव किया है कि परमेश्वर का सामना करने और परिवर्तित होने, उसके साथ रिश्ता शुरू करने के क्या मायने है हमारा दूसरों के साथ भी एक विशेष रिश्ता है जो परमेश्वर के साथ रिश्ते में हैं। जब हम सुसमाचार को बताते है, तो हम दूसरों को परमेश्वर के साथ और अन्य जो उन्हें जानते है उनकी संगति में आने के लिए आमंत्रित कर रहे है।





