परिचय
कक्षा के अगुए के लिए सूचना: इस पाठ में चर्चा किए गए पवित्रशास्त्र के अध्यायों के अलावा, फुटनोट्स में कई पवित्रशास्त्र के अध्याय दिए गए हैं। हो सकता है कि कक्षा के पास कक्षा के समय उन सभी को देखने और पढ़ने का समय ना हो। कक्षा का अगुवा कुछ अध्यायों को पढ़ने के लिए चुन सकता हैं।
उद्धार शब्द का तात्पर्य उस बदलाव से है जो किसी व्यक्ति को बचाए जाने पर होता है। सुसमाचार के प्रचार का लक्ष्य पापी को उद्धार के अनुभव की ओर ले जाना है।
► 1 थिस्सलुनीकियों 1 पढ़ें। थिस्सलुनीकियों लोगों में क्या बदलाव देखे गए जब उन्होंने उद्धार का अनुभव प्राप्त किया?
यह समझने के लिए कि किसी व्यक्ति को उद्धार पाने की आवश्यकता क्यों है, और यह समझने के लिए कि किसी व्यक्ति के उद्धार पाने पर क्या होता है, हमें उद्धार से पहले की पापी की स्थिति को समझना चाहिए।