परिचय
► क्या हमे पापियों के लिए प्रार्थना करनी चाहिए? बाइबल में हमें पापियों के लिए प्रार्थना करने के लिए कहाँ कहा गया है?
बाइबल में ऐसा वचन पाना आसान नहीं है जो सीधे तौर से कहता हो कि हमें पापियों के परिवर्तन के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। हम जो पाते हैं वह बहुत सारे वचन हैं जो हमें बताते है कि हमें सुसमाचार के प्रभावी प्रसार के लिए प्रार्थना करनी चाहिए (2 थिस्सलुनीकियों 3:1, इफिसियों 6:19, कुलु 4:4, प्रेरि 4:29)
हम जानते है कि हमें सुसमाचार की सफलता के लिए प्रार्थना करने के साथ-साथ पापियों के परिवर्तन के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। हमें सब के लिए प्रार्थना करने के लिए कहा जाता है, जिसमें यह प्रार्थना शामिल है कि पापियों को परिवर्तित किया जाएगा (1 तीमुथियुस 2:1)। लोगों को पश्चाताप (2 तीमुथियुस 2:25) की ओर लाने की कोशिश करने के लिए, हमें बताया गया है, और उस काम में परमेश्वर की मदद के लिए प्रार्थना करना उचित होगा।