परिचय
अजय को अपनी कलीसिया के शुरूआती वर्षो के बारे में बात करना पसंद है। ‘‘हमने एक उद्यान में मिलना शुरू किया, हमने जिसे देखा सभी को आमंत्रित किया। सर्दी होने पर हम एक पुरानी बस में मिले। हमारे पास कोई बाथरूम नहीं था। बाद में, हम कुछ समय के लिए एक व्यायामशाला में मिले, फिर एक पुरानी कलीसिया भवन में किराए की जगह ली।”
अजय की कलीसिया उन वर्षो में बढ़ रही थी। जो लोग उस कलीसिया के लिए प्रतिबद्ध थे, वे इमारत से आकर्षित नहीं थे। वे लोगों के समूह से आकर्षित थे।
इस पाठ में, जब हम कलीसिया की रचना करने के तरीके के बारे में बात करते है, तो हम एक इमारत के बारे में बात नहीं कर रहें होते हैं। कई महान कलीसियाओं के किस्से हैं कि उन्होंने कठिन परिस्थितियों में कैसे शुरूआत की।
कुछ कलीसियाओं का कहना है कि वे लोगों को आकर्षित नहीं कर पाते थे क्योंकि उनकी इमारत अच्छी नहीं है। सच्चाई यह है कि उनके पास किसी और चीज़ की कमी हैं जो इमारत से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं।