परिचय
[1]► एक छात्र को समूह के लिए मत्ती 18:2-6, 10-14 पढ़ना चाहिए। इन वचनों में हम क्या चेतावनियां देखते हैं? आप उन महत्वों का वर्णन कैसे करेंगे जो परमेश्वर बच्चों में देखते हैं?
कभी-कभी लोग कहते है कि बच्चे महत्वपूर्ण हैं क्योंकि वे अगली पीढ़ी, कलीसिया का भविष्य, और भविष्य के अगुए हैं। वह सब सही है; लेकिन सबसे पहले, बच्चे महत्वपूर्ण है क्योंकि वे लोग है। आमतौर पर वयस्क यह भूल जाते है कि बच्चे अनन्त आत्मा है और अज्ञात क्षमता वाले लोग हैं।
एक यात्री एक छोटे से गाँव में रुका। उसने एक वृद्ध को गली के किनारे बैठे देखा और कहा, “मैंने इस गाँव के बारे में पहले कभी नहीं सुना। क्या यहां कभी कोई महापुरुष पैदा हुए हैं?” बूढ़े ने कहा, "नहीं, केवल बच्चे।“