कक्षा
यदि सम्भव हो तो शिक्षक को कक्षा को पहले से ही तैयार कर लेना चाहिए। छात्रों को ऐसी व्यवस्था में बैठाया जाना चाहिए जिससे वे एक-दूसरे को देख सकें। शिक्षक को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कक्षा के समय के दौरान वह प्रशिक्षण स्थान ध्यान भंग करने वाली गतिविधियों और शोर-शराबे से मुक्त हो। शिक्षक को यह सुनिश्चित करने का प्रयास करना चाहिए कि वहाँ पर बैठने की सुविधा, आरामदायक तापमान और अच्छी रोशनी हो। यदि बहुत अधिक ध्यान भटकाने वाली बातें न हों तो एक बाहरी अध्ययन क्षेत्र अच्छा हो सकता है।
कक्षा में लिखने और चित्र बनाने के लिए एक बड़ा बोर्ड होना चाहिए।
