एक विशेष सेवकाई
शिक्षक विशेष लोग होते हैं। प्रेरित याकूब हमें चेतावनी देता है कि सबका शिक्षक बनना सही नहीं है, क्योंकि शिक्षकों की परमेश्वर के प्रति विशेष जवाबदेही रहती है और यदि वे विश्वासयोग्य न ठहरें तो दोषी ठहरते हैं (याकूब 3:1)।
प्रेरित पौलुस ने चेतावनी दी कि एक व्यक्ति ज्ञान पर घमण्ड कर सकता है और दूसरों को तुच्छ समझ सकता है (1 कुरिन्थियों 8:1)। उसने कहा कि प्रेम हमें स्वयं को ऊँचा उठाने के बजाय दूसरों की उन्नति करने के लिए प्रेरित करता है। ज्ञानी लोगों को इसे दूसरों की सहायता करने का साधन समझना चाहिए न कि कोई ऐसी बात जो उन्हें श्रेष्ठ बनाती है। यदि वे ज्ञान के द्वारा सम्मान पाना चाहते हैं, तो वे गलत तरीके से प्रेरित हैं और हानि ही पहुँचाएंगे।
ये चेतावनियाँ उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण हैं, जो सेवकाई की किसी भी भूमिका में सिखाना या सेवा करना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए ताकि कि वे अपने ज्ञान के द्वारा सेवा कर सकें।